Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

दशहरा मनाने स्वदेश लौट रहे नेपाली नागरिक। नेपाली होटल के दलालों से होती है भारी परेशानी। जिम्मेदार मौन।

October 8, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा। नेपाल का सबसे बड़ा राष्ट्रीय, सामाजिक व धार्मिक पर्व दशहरा है। नेपाल में इसको बड़ा दसईं कहते हैं। विदेशों में काम करने वाले अधिकतर कामगार दीपावली तक घरों पर रुक कर भाई टिका उत्सव के बाद अपने काम पर वापस लौटते हैं।

वर्तमान समय में रोडवेज व प्राइवेट बसों द्वारा रुपईडीहा में उतर कर ई रिक्शा व पैंडल रिक्शा वालो से डर कर पैदल ही नेपाली थाना जमुनहा होते हुए नेपाल में प्रवेश करते हैं। ई रिक्शा वाले डरा धमका कर मनमानी किराया वसूलते हैं।

सामान झपटते रहते हैं। इसीलिए पैदल ही लगभग 1 किलोमीटर का रास्ता पैदल ही पार करते हैं। डिपो मे हो रही नेपाली होटलों के दलालों से डरे सहमे नेपाली कामगार पैदल ही अपना सामान लादकर पैदल ही सैकडों की संख्या में नेपाल जा रहे हैं। इस संबंध में कई बार रुपईडीहा डिपो एआरएम ने लिखित व मौखिक शिकायतें की है। विगत दिनों एसडीएम नानपारा की उपस्थिति में एआरएम ने इस समस्या को उठाया है।

परंतु सुबह रुपईडीहा आने वाली आधा दर्जन बसों में उतरने वाले नेपाली नागरिकों के साथ हो दुर्व्यवहार का संज्ञान नही लिया जा रहा है। सुबह के समय न कोई होमगार्ड न ही कोई सिपाही दिखाई देता है। थाने में लगभग आधा दर्जन एसआई व लगभग 1 सौ सिपाही हैं। बावजूद इसके डिपो पर न तो होमगार्ड न ही सिपाही दिखाई देते हैं।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
8/10/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें