Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ का लॉ ऐंड ऑर्डर संभालने वाली पुलिस को सबकुछ पता है, लेकिन सुविधा शुल्क लेकर आंखें मूंद लेती है। शराब और मॉडल शॉप के आसपास सड़क पर नशेड़ी जाम टकरा रहे हैं।

November 6, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

  • राजधानी लखनऊ की सड़कों पर खुलेआम शराब पी जा रही है। शराब और मॉडल शॉप के आसपास सड़क पर नशेड़ी जाम टकरा रहे हैं। सड़कों के किनारे खड़ी कारें भी शाम होते ही मयखाने में बदल जाती हैं। नतीजतन महिलाओं का राह चलना मुश्किल हो जाता है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

लॉ ऐंड ऑर्डर संभालने वाली पुलिस को सबकुछ पता है, लेकिन सुविधा शुल्क लेकर आंखें मूंद लेती है। मंगलवार रात को शहर का हाल जाना। हजरतगं, गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में नशेड़ी सड़क पर शराब पीते मिले। हजरतगंज में पुलिस की गाड़ी के सामने थार में लड़के हुडदंग करते नजर आए।

शाम होते ही छलकने लगता है जाम

शाम 7 बजे से 10 बजे तक सबसे अधिक लोग सड़क किनारे जाम छलकाते हुए दिखाई देते हैं। हजरतगंज स्थिति शराब ठेके के पास लोग सड़क पर ही जाम छलकाते हुए दिखाई दिए। इसमें सबसे अधिक संख्या युवाओं की थी। बर्लिंगटन के पास स्थित शराब ठेके पर लोग शराब खरीदकर ठेके के बाहर ही पीते हुए दिखाई दिए।

इस दौरान थोड़ी दूर पर पुलिस भी खड़ी हुई नजर आई। बावजूद इसके बिना डरे लोग शराब पीते रहे। गोमती के शंकर चौराहा ठेके के बगल में लोग शराब पीते हुए नजर आए। इस दौरान बाइक, स्कूटी और साइकिल पर लोग शराब पीते रहे।

हजरतगंज में युवक करते रहे हुड़दंग

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

हजरतगंज में युवक हुड़दंग करते हुए दिखाई दिए। हाईकोर्ट के जज की गाड़ी पीछे थी। साइड के लिए ड्राइवर हूटर और हॉर्न बजाता रहा लेकिन थार सवार युवकों ने साइड नहीं दिया। छत से बाहर निकलकर रील बनाते रहे।

सदर में रेलवे क्रासिंग के बगल खुले में पी रहे शराब

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

सदर क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के किनारे लोग शराब पीते नजर आए। बेधड़क होकर लोग सड़क पर ही एक दूसरे से जाम लड़ाते दिखाई दिए। किसी में पुलिस का डर नहीं देखी। वहीं, लालकुंआ क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र के बीच में स्थित शराब ठेके से शराब लेकर लोग सड़क किनारे और घरों के बाहर शराब पीते हुए दिखाई दिए। इससे परेशान लोगों ने कई बार मामले की शिकायत भी की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जी-20 सड़क, लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क और फन मॉल के पास पीते हैं शराब

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क, फन मॉल के पास सड़क और जी-20 सड़क पर खुलआम शराब पीते हुए लोग नजर आए। कुछ लोग कार में बैठे-बैठे जाम टकराते दिखे। इसमें महिलाओं के साथ में युवाओं और अधेड़ उम्र के लोगों की बड़ी संख्या है। इन इलाकों में देर रात तक लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करके शराब पीते हुए नजर आते हैं। पुलिस के गश्त करने पर लोग वाहनों को आगे बढ़ा लेते हैं।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

समिट बिल्डिंग में सामने आए हैं कई मामले

div class=”f5e1d774 ”

  1. 8 अक्टूबर को समिट बिल्डिंग के गार्डों ने तीन दोस्तों को पीट दिया। युवकों ने गार्ड पर चेन लूटने का आरोप लगाया था।
  2. 7 जुलाई की रात समिट बिल्डिंग के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
  3. 24 मार्च को समिट बिल्डिंग में युवक और युवतियों में जमकर लात घुसे चले हैं।
  4. 23 फरवरी समिट बिल्डिंग में खाना खाने गए वकीलों और पुलिस में मारपीट हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ।

div

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें