Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में बंद मकान में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। सरगना बाराबंकी का हिस्ट्रीशीटर है

By admin · November 9, 2024 · 1 min read
चिनहट पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम को जेल भेज दिया। - Dainik Bhaskar
चिनहट पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम को जेल भेज दिया।

लखनऊ में बंद मकान में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। सरगना बाराबंकी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि तीनों शातिर चोर हैं। यह लोग बंद घरों को निशाना बनाते थे। इनके पास से लाखों रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद हुआ है।

चिनहट थाना प्रभारी भरत पाठक ने बताया कि प्रेमबाग कॉलोनी में रहने वाले ओम प्रकाश श्रीवास्तव के घर 5 नवंबर को ताला तोड़ककर नकदी व जेवर चोरी कर लिए थे। मुखबिर की सूचना पर अयोध्या रुदौली निवासी रहमा व अल्ताफ उर्फ कल्लू और बाराबंकी के बदोसराय निवासी नौशाद उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार किया गया।

चोरों के पास से चोरी के लाखों की कीमत के जेवर बरामद हुए हैं।
चोरों के पास से चोरी के लाखों की कीमत के जेवर बरामद हुए हैं।

दिन में फल बेचते और रात को करते थे चोरी

यह लोग चिनहट में किराए के मकान में रहकर फल का ठेला लगाते थे। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि फल की फेरी के दौरान घरों की रेकी करते थे। फिर बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके पास से चार सोने के कंगन, दो हार, दो चैन, चार अंगूठी, छह कान टप्स, चार बाली बरामद हुई है।

हिस्ट्रीशीटर है रहमान

पुलिस जांच में सामने आय़ा है कि रहमान बारबंकी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। उसके खिलाफ बाराबंकी में 18 मामले दर्ज हैं। वहीं अल्ताफ के खिलाफ लखनऊ और अयोध्या में छह मामले दर्ज हैं। अयोध्या के रुदौली थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जबकि नौशाद का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

और खबरें