Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के पारा के हंसखेड़ा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को एक महिला का हाथ में चाकू लहराते हुए रील बनाने का वीडियो सामने आया।

By admin · November 9, 2024 · 1 min read

लखनऊ के पारा के हंसखेड़ा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को एक महिला का हाथ में चाकू लहराते हुए रील बनाने का वीडियो सामने आया। वीडियो को महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। महिला लाल रंग की साड़ी में कमर में चाकू लगाकर पुलिस चौकी पहुंची थी।

चौकी पर कोई नहीं मिला तो चाकू लहराते हुए रील बनाने लगी। इसके बाद अपने कॉलोनी में भी चाकू का खुलेआम प्रदर्शन किया। महिला इलाके में लेडी डॉन के नाम से मशहूर है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया है।

स्कूटी चलाते हुए भी रील बनाई। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
स्कूटी चलाते हुए भी रील बनाई। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस चौकी में चाकू लहराते हुए बनाई रील।
पुलिस चौकी में चाकू लहराते हुए बनाई रील।
अपने कॉलोनी में स्कूटी पर बैठकर चाकू लहराती रही।
अपने कॉलोनी में स्कूटी पर बैठकर चाकू लहराती रही।

वीडियो में महिला लाल साड़ी में पुलिस चौकी में रील बनाते दिख रही है। पुलिस की मूवर बाइक यूपी 32 ईजी 6503 खड़ी है। चौकी में पुलिसकर्मी नहीं हैं और दरवाजा बाहर से बंद है। महिला कमर से चाकू निकालती है और ‘एक तोते से बोली मैना….. क्या कहना’ गाने पर रील बनाने लगती है।

वहां से स्कूटी (यूपी 32 एचडी 8144) पर बैठकर चाकू लहराते हुए पुरानी कांशीराम कॉलोनी पहुंचती है। फिर उसी लाल साड़ी में वहां भी चाकू लहराते हुए रील बनाई। इसके बाद Himanshiyadav505 नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी।

विवाद के बाद पहुंची थी थाने

थाना प्रभारी बृजेश वर्मा ने बताया कि पुरानी कांशीराम कॉलोनी में 71 नंबर ब्लॉक की रहने वाली हिमांशी यादव उर्फ मान्सी पत्नी विनोद यादव का गुरुवार रात कांशीराम कॉलोनी में किसी से विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिलाओं का विवाद होने पर पुलिस ने उसे सुबह चौकी पर बुलाया था।

शुक्रवार सुबह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी छठ पूजा में लगी थी। चौकी पर पुलिस कर्मी न होने पर महिला ने रील बनाई है। पुलिस ने मान्सी को हिरासत में लेकर उसके पास से चाकू बरामद कर स्कूटी को सीज कर दी है। कॉलोनी में वह लेडी डॉन के नाम से मशहूर है।

और खबरें