Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

1962 मोबाइल वेटरनरी एम्बुलेंस किसानो के लिए बनी देवदूत

November 12, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

जनपद मुजफ्फरनगर कस्बा खतौली के गांव गालिबपुर निवासी पशुपालक आकाश कुमार ने वेटरनरी एम्बुलेंस यूनिट हेल्पलाइन 1962 पर कॉल की और जानकारी दी कि उसकी गाय लगभग 9 महीने की प्रेग्नेंट है और गाय रात से दर्द से परेशान है और उसकी डिलीवरी नहीं हो पा रही है जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत जानसठ ब्लॉक की मोबाइल वेटरनरी को दी गयी, केस पंजीकृत होते ही मोबाइल वेटरनरी एम्बुलेंस 20 मिनट के भीतर में आकाश के घर पहुंच गई।

पशु चिकित्सक आशीष कुमार ने अपने सहकर्मी धनवीर के साथ 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय की डिलीवरी कराई, इस सफल डिलीवरी मे डॉक्टर आशीष कुमार, पैरावेट धनवीर, ड्राइवर मोहित कुमार मौजूद रहे, वही पशु चिकित्सक आशीष कुमार ने केस की जानकारी देते हुए बताया कि गाय को टॉर्जन का केस था, इसमें बच्चेदानी पर लपेट आ जाता है पर परेशानी की कोई बात नही हमारी टीम द्वारा गाय की नॉर्मल डिलीवरी करा दी गयी।

इस पहल के लिए पशुपालक आकाश ने प्रदेश की योगी सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार को धन्यवाद करते हुए जिले मे 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट एम्बुलेंस का कुशल संचालन करने वाली संस्था ज़ेंनप्लस फ्लीट प्रा. लिमिटेड और उसके स्टाफ़ की प्रशंसा की.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें