Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नाबालिग बालिका के आरोपी को 72 घण्टे में मोतीपुर पुलिस ने पकड़ा

November 17, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

नाबालिग बालिका के आरोपी को 72 घण्टे में मोतीपुर पुलिस ने पकड़ा

नाबालिग बालिका के साथ हुए बलात्कार के आरोपी को मोतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

मिहींपुरवा बहराइच थाना मोतीपुर में नानपारा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बालिका से बलात्कार का मुकदमा तीन दिन पहले अज्ञात के खिलाफ पीडिता के पिता की तहरीर पर थाना मोतीपुर में दर्ज किया गया था जिसके बाद मोतीपुर पुलिस खुलासा के लिए जुटी थी रविवार को 72 घण्टे के भीतर मोतीपुर दर्ज बलात्कार के मुकदमे में पीडिता के जीजा के भाई अखिलेश पुत्र पहलवान उम्र 23 वर्ष निवासी जयरामपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रतहिया से रामपुर छगड़हवा जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार कर लिया है

पीडिता के पिता राम बेलास निवासी रामसहायपुरवा चन्दनपुर थाना नानपारा ने 10 वर्षीय पुत्री जो बडी बहन के घर से रामसहाय पुरवा आते समय रास्ते मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलात्कार किया गया है

जिसपर मोतीपुर पुलिस ने थाने में मु0अ0सं0 572/24 धारा 65(2) बी0एन0एस0 व 5एम/6 पोक्सो एक्ट दर्ज किया था पुलिस की जांच के दौरान अभियुक्त अखिलेश उपरोक्त को घटना के समय प्रयोग की गयी एक अदद जैकेट जिस पर कई जगह खून के धब्बे लगे हुए है अभियुक्त के कब्जे से बरामद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी शंका के आधार पर बालिका के बहनोई के भाई से पूछताछ की गयी पूंछताछ के दौरान ही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिससे घटना के 72 घण्टे में खुलासा कर लिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें