Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

Rajdhani लखनऊ में फ्री में दूध नहीं देने पर सिपाही ने एक युवक को पीट दिया। फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की भी धमकी दी।

November 17, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” पीड़ित विशाल यादव। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″पीड़ित विशाल यादव।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में फ्री में दूध नहीं देने पर सिपाही ने एक युवक को पीट दिया। फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की भी धमकी दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इससे परेशान युवक ने वीडियो जारी कर पूरी आपबीती बताई।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=”CI7Bhp7T44kDFZ8BgwMdgZc7Vw”
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उतरेड़ा के रहने वाले विशाल यादव ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही शिवम ने मुफ्त में दूध देने को कहा। नहीं देने पर मारपीट और धमकी दी। विशाल ने कहा कि सिपाही शिवम ने ना सिर्फ उसे पीटा, बल्कि सुलह न करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी।

पुलिस कमिश्नर ने भी नहीं सुनी बात

विशाल ने स्थानीय थाने और एसीपी मलिहाबाद से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब वह पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा तो वहां भी बात नहीं सुनी गई। विशाल ने वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

इससे पहले भी रहीमाबाद थाने में तैनात सिपाही शिवम पर ग्राम प्रधान सतीश कुमार गोस्वामी ने अभद्रता के आरोप लगाए थे।

पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

इस घटना ने लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने सिपाही शिवम के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि पुलिस की साख बरकरार रहे। लखनऊ में पुलिस दुर्व्यवहार के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें विकासनगर, चिनहट और गाजीपुर के गंभीर प्रकरण शामिल हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें