Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

Rajdhani लखनऊ में 16 साल की नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह इंदिरा नहर के किनारे लाश मिली तो सनसनी फैल गई।

November 18, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में 16 साल की नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह इंदिरा नहर के किनारे लाश मिली तो सनसनी फैल गई। किशोरी के गले पर काले निशान हैं। डेड बॉडी पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटवारा गांव की है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

आज सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल मामले की सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। वहीं, मृतका के घर पर लोगों की भीड़ लग गई।

div class=”f3e032cb “लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में किशोरी की लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।div
div class=”f46ba790″लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में किशोरी की लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।div
div class=”f3e032cb “मृतका के घर पर लगी लोगों की भीड़। लोग घटना को लेकर कर रहे चर्चा।div
div class=”f46ba790″मृतका के घर पर लगी लोगों की भीड़। लोग घटना को लेकर कर रहे चर्चा।div
div class=”f3e032cb “16 वर्षीय किशोरी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।div
div class=”f46ba790″16 वर्षीय किशोरी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।div
divdiv

रात में घर से बिना बताए निकली थी किशोरी

मृतका की पहचना गोसाईगंज के भटवारा गांव की नाबालिग किशोरी रूमी (16) पुत्री शनीफ के तौर पर हुई है। मृतका चार भाई-बहन है और मां का नाम नूरजहां है। पिता शनीफ जानवर खरीदने-बेचने के साथ ही मजदूरी करता है।

पिता शनीफ के मुताबिक वह रविवार रात बिना बताए घर से निकली थी, किसी को कुछ भी पता नहीं था। सुबह इंदिरा नहर के किनारे उसका शव मिला तो हम हैरान रह गए। बता दें, कि युवती के गले पर गला कसने के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है, कि गला घोंटकर हत्या की गई है।

​​​​​डेड बॉडी पर संघर्ष के निशान मिले

हत्या से पहले युवती ने अपने हत्यारों के साथ संघर्ष भी किया था। शव पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं, जो यह संकेत देते हैं, कि उसने बचने की पूरी कोशिश की थी। घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना से गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पर जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का दबाव बढ़ गया है। घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की त्वरित जांच और कार्रवाई पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

div class=”f3e032cb “पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।div
div class=”f46ba790″पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।div
divdiv

हत्या के खुलासे के लिए 4 टीमें बनीं

मौके पर DCP साउथ केशव कुमार, ADCP साउथ राजेश कुमार यादव ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि घटना के पीछे की वजह और हत्यारों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह लगता है कि हत्या प्लानिंग के साथ की गई है।

DCP साउथ केशव कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। आस पास CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही हैं।

पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या की असली वजह पता चलेगी: पुलिस

इंस्पेक्टर गोसाईगंज बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के गले पर काले रंग के निशान मिले हैं। शरीर पर भी निशान हैं। परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें