Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश की जनता को बेहतर व त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सुविधा दी है।

November 25, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश की जनता को बेहतर व त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सुविधा दी है। एएलएस सभी इमर्जेन्सी चिकित्सा उपकरणों व दवाओं से लैस है व गंभीर मरीजों को उच्चकृत सरकारी अस्पताल रेफ़र किये जाने के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी सेवा है जो कि प्रदेश के मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है।

सोमवार को सुजन सिंह, उम्र 78 वर्ष, निवासी गाँव तुर्क, ब्लॉक बार, जिला ललितपुर को सीने मे दर्द और सांस लेने मे समस्या होने परपरिजनों ने जिला चिकित्सालय ललितपुर में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक ने मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफ़र कर दिया और मरीज के नाती सरदार सिंह को निशुल्क एडवांस लाइफ सप्पोर्ट एम्बुलेंस (ए.एल.एस) को काल करने की सलाह दी I केस पंजीकृत होते ही एएलएस संख्या यूपी 32 ईजी 6393 ,शीघ्र ही आ गई।

रास्ते मे मरीज को ऑक्सीजन, मल्टी पैरा मॉनिटर की सुविधा देते हुए एएलएस के ईएमटी श्रीपत कुमार ने अपनी कुशलता और सूझबूझ से और चालक निर्देश कुमार की तत्परता से उचित समय मे मरीज को मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती करवा दिया जिससे मरीज का सही समय पर ईलाज होने के कारण जान बच गई।

इस पहल के लिए मरीज के नाती सरदार सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार को निशुल्क एएलएस सुविधा के लिए धन्यवाद किया और एम्बुलेंस संचालन संस्था मेडकेयर 365 मेडिकल सर्विस प्रा ० लिमिटेड के एम्बुलेंन्स स्टाफ की सरहाना की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें