Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा, महाकुंभ मेला न केवल धार्मिक आयोजन है

December 9, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को बैठक की। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

महाकुंभ मेला 2025 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। बैठक में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

लखनऊ से प्रयागराज मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि महाकुंभ के दृष्टिगत लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्य सड़कों और चौराहों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। दीवारों पर कुंभ मेला से जुड़ी सांस्कृतिक कलाकृतियां बनाई जाएंगी।

उन्होंने फुटपाथों का पुनर्निर्माण और सड़कों का चौड़ीकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही हर महत्वपूर्ण स्थान पर साइन बोर्ड लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि साइन बोर्ड लगने से लोगों को कंफ्यूजन नहीं होगा, वह आसानी से जहां चाहते हैं पहुंच जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

बैठक में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर अस्थाई शौचालय और पेयजल व्यवस्था की योजना बनाई गई। नगर निगम को निर्देश दिया गया कि सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं। बिजली के डेड पोल हटाने और झूलते तारों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा, महाकुंभ मेला न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर भी है। सभी कार्य एकरूपता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि लखनऊ और प्रयागराज को श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें