Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा दुबग्गा में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी।

December 9, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा दुबग्गा में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। मकान मालिक ने छात्रा को खिड़की से फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div

मकान मालिक सुमन सिंह ने बताया कि हरदोई के गौसगंज नया गांव के गंगू पुरवा के रहने वाले संतोष कुमार की बेटी अंजलि (22) ने रविवार देर रात पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। अंजलि दुबग्गा के मोहन विहार कॉलोनी में सुमन सिंह के मकान में किराए पर रहती थी।

div class=”f3e032cb “div
divdiv

रात में मां ने कई बार किया फोन

मां विमला देवी ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे से दो घंटे के अंतराल में कई बार अंजलि से फोन पर बात हुई। बातचीत में ऐसी कोई बात नहीं लगी कि सुसाइड कर लेगी। बातचीत के दौरान अंजलि ने कहा कि मोबाइल की बैटरी कम है, मोबाइल चार्ज होने पर बाद में बात करने को कहा। जिसके बाद बेटी से बात नहीं हो पाई। रात में कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ तो मकान मालिक को सूचना दी।

मकान मालकिन बोलीं- दरवाजा अंदर से बंद था

मकान मालकिन सुमन सिंह ने बताया कि रविवार रात अंजलि की मां का फोन आया। कहा कि अंजलि फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद अंजलि के कमरे के पास पहुंची तो दरवाजा बंद था। खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो अंजलि का शव पंखे से लटक रहा था। इसके बाद रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

6 दिन पहले ANM का आया था रिजल्ट

मृतका के मामा अरविंद ने बताया कि अंजलि दुबग्गा के जेहटा रोड स्थित चरक सुरुचि इंस्टीट्यूट से ANM का कोर्स कर रही थी। इस साल फाइनल इयर था। रिजल्ट बीती 6 दिसंबर को आया था। अंजली पास हो गई थी। पढ़ाई के साथ निजी अस्पताल में प्रैक्टिस भी करती थी।

करीब ढाई साल से दुबग्गा में किराए पर रह रही थी। अरविंद ने बताया, अंजलि के पिता संतोष कुमार किसान हैं। परिवार में मां विमला देवी, बहन अनामिका और भाई आकाश है।

इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि अंजली यहां पर अकेली रह क़र पढ़ाई कर रही थी। उसने फांसी क्यों लगाई, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें