Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

LDA ने करोड़ों रुपए की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को सील किया है। प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमती नगर में यह कार्रवाई की है।

December 9, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

div class=”f3e032cb”
div class=”a330ff56″div
div
div class=”fe1b7d06″div

LDA ने करोड़ों रुपए की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को सील किया है। प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमती नगर में यह कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध तरीके से किए जा रहे 3 निर्माण सील किए गए हैं।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि राजकुमार व अन्य लोगों द्वारा गोमती नगर के विनम्र खण्ड में भूखण्ड संख्या-2/4 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से चार मंजिला भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

इसी तरह हितेश खन्ना और अन्य लोगों द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-5 में भूखण्ड संख्या-5/483 पर लगभग 115 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इनके खिलाफ कोर्ट ने सीलिंग का आदेश दिया था।

div class=”f3e032cb “div
divdiv

सीलिंग तोड़कर किया जा रहा था निर्माण

नावेद सिद्दीकी और अन्य द्वारा गोमती नगर के सृजन विहार में भूखण्ड संख्या-49 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक निर्माण करवाया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन टीम द्वारा पूर्व में सील किया गया था। वर्तमान में विपक्षी द्वारा अवैध तरीके से परिसर की सील खोलकर दोबारा निर्माण/फिनिशिंग का काम किया जा रहा था।

सहायक अभियंता उदयवीर सिंह का कहना है कि अवर अभियंता विपिन बिहारी राय, सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से तीनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें