Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्रवाई हुई UPLIVE.News संपादक मिंटू शर्मा ने खुद डिप्टी सीएम को मिलकर दिया संकेत

December 12, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”डिप्टी सीएम के निर्देश पर श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को किया गया सस्पेंड। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″डिप्टी सीएम के निर्देश पर श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को किया गया सस्पेंड।div
div class=”fe1b7d06″div

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्रवाई हुई। स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को निलंबित कर दिया। फतेहपुर में तैनात डॉक्टर को भी निलंबित कर किया गया।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सुल्तानपुर के CMO आरोपों की जांच कर रहे है। इसके अलावा पीलीभीत और अमेठी के दो चिकित्साधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

अवैध निजी अस्पतालों पर नहीं की कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि श्रावस्ती के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह अवैध निजी अस्पतालों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे थे। टेंडरों में अनियमितता किए जाने, बायो मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नहीं करने और उच्च आदेशों की अवहेलना किए जाने के आरोपों के चलते उन्हें सस्पेंड किया गया।

वहीं चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध किया गया। डीएम और सीडीओ श्रावस्ती ने पूरे प्रकरण की जांच की। दोनों अधिकारियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।

इनके खिलाफ भी हुआ एक्शन

फतेहपुर के जिला महिला चिकित्सालय में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुंडरीक कुमार गुप्ता को निलंबित किया गया। उन्हें सिद्धार्थ नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सक का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें आला अफसरों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अमर्यादित भाषा का प्रयाग कर रहे थे।

ड्यूटी से गायब रहने पर भी एक्शन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सुल्तानपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी चौधरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ (सुल्तानपुर) के पूर्व अधीक्षक के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए है।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानाबाद (पीलीभीत) में तैनात दन्त शल्यक डॉ. प्रतिष्ठा सिंह एवं गौरीगंज (अमेठी) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार के खिलाफ ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

30 नियमित, 12 आउटसोर्स पद सृजित

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगेल में निर्मित 50 शैय्या मैटरनिटी विंग की स्थापना की अनुमति दी गई है। 21 पदों सहित 30 नियमित पदों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवा आउटसोर्स के आधार पर 12 पद सृजित किए जाने पर भी काम चल रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें