Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

एसीएमओ ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एएलएस एंबुलेंस स्टाफ को किया सम्मानित

December 12, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

कानपुर देहात/उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए, निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस सेवा प्रदान की है, जिसका मेडकेयर, 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा सफल संचालन, विगत 38 माह से अधिक समय से कर रही है।

संस्था द्वारा एएलएस एंबुलेंस सेवा के कार्यरत ईएमटी एवं पायलट का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को जिला चिकित्सालय अकबरपुर,कानपुर देहात की नवीन बिल्डिंग की दूसरी फ्लोर के सभागार में एसीएमओ डॉक्टर एस.एल वर्मा और सीएमएस डॉक्टर मोहमद खालिद रिज़वान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में, मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के बारे में मेडिकेयर के डॉक्टर जितेंद्र प्रताप मिश्रा ने अस्पताल पहुँचने तक गंभीर मरीजों कि जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार देने का तरीका व मदद के लिए आने वाले फोन से लेकर पहुँचने और मरीज को ले जाते समय निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी एवं चालकों को एसीएमओ डॉक्टर एस एल वर्मा द्वारा सम्मानित व पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर मेडिकेयर 365 संस्था के संचालन प्रबंधक अनुराग कपूर, मेंटेनेंस प्रबंधक अनुज सिंह, सीनियर एचआर शिवम बाजपाई, मीडिया हेड रितेश श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक पवन दिवेदी, ट्रेनिंग अधिकारी विकास सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें