Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

गुरुवार शाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई।

By admin · December 12, 2024 · 1 min read
गुरुवार शाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई। - Dainik Bhaskar
गुरुवार शाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। नई दिल्ली सीट से AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। हालांकि AAP ने अब तक केजरीवाल के नाम की घोषणा नहीं की है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह लिस्ट जारी की गई। इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंह देव और मधुसूदन मिस्त्री मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को खत्म हो रहा है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 और 2015 में 67 सीटें जीती थीं।

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल 3 बार चुनाव लड़े, तीनों बार जीते

केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से 2013 में उस समय की मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को 25,864 हराया था। भाजपा के विजेंदर कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे। जबकि 2015 में भाजपा की नूपुर शर्मा दूसरे नंबर पर थीं। तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की किरन वालिया को सिर्फ 4781 वोट मिले थे। 2020 में भाजपा के सुनील कुमार को 21,697 वोट से हराया था। कांग्रेस के रोमेश सभरवाल तीसरे नंबर पर रहे थे।

एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा था- AAP अकेले चुनाव लड़ेगी

एक दिन पहले केजरीवाल ने चुनाव को लेकर AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा है कि AAP अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

दरअसल, बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कांग्रेस के साथ अलायंस की अटकलों को खारिज कर दिया।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कांग्रेस के साथ अलायंस की अटकलों को खारिज कर दिया।

राघव चड्ढा ने भी अलायंस की खबरों को निराधार बताया

AAP राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आने वाला दिल्ली चुनाव आम आदमी पार्टी अपने संगठन की ताकत और राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी। कांग्रेस और AAP के बीच अलायंस की खबरें निराधार हैं। AAP दिल्ली के पिछले तीन चुनाव अपने बलबूते पर लड़ती, जीतती और सरकार बनाकर उसे चलाती आई है।

AAP के 31 प्रत्याशी घोषित, 24 के टिकट कटे

AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवार घोषित

AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस से आए 6 लोगों को टिकट दिया गया है। इनमें भाजपा के 3 और कांग्रेस के 3 चेहरे शामिल हैं।

AAP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

AAP ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। 3 प्रत्याशियों की सीट बदली गई है। मनीष सिसोदिया को जंगीपुरा से, राखी बिड़लान को मादीपुर सीट दी गई है। हाल ही में शामिल हुए अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।

AAP ने मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट अवध ओझा को दी है।

और खबरें