Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ विधानसभा के पास 75 साल के व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है।

By admin · December 19, 2024 · 1 min read

लखनऊ विधानसभा के पास 75 साल के व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। पुलिस समय रहते उसे पकड़ कर सिविल अस्पताल ले गई। यहां मेडिकल कराया गया।

सिविल कोर्ट में चल रहा मुकदमा

पीड़ित ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि जमीनी विवाद से परेशान है। मामले का मुकदमा सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए आए दिन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। थाने में कई बार सूचना दिया, लेकिन पुलिस कुछ सुनने को तैयार नहीं है।

मेडिकल जांच के बाद पुलिस ले गई हजरतगंज थाना हजरतगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि रऊफ (75) बाराबंकी के घुघटेर बंदेला के रहने वाले हैं। गुरुवार को 12 बजे जीपीओ के पास पहुंचे। यहां उसने शरीर में पेट्रोल डाल लिया। फिर कार्रवाई की मांग करते हुए मचिस निकाल लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बुजुर्ग की तरफ दौड़े और उसे बचा लिए। मेडिकल जांच के बाद हजरतगंज थाने लाया गया है। संबंधित अधिकारियों और थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

प्रभात के अंतिम संस्कार में अजय राय ने जनेऊ दिखाया:कहा-मैं 24 कैरेट ब्राह्मण हूं; कांग्रेस ऑफिस में पुलिस की सर्च, कार्यकर्ता को थाने ले गई

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत मामले में गुरुवार सुबह पुलिस कांग्रेस कार्यालय पहुंची। 1 घंटे तक ऑफिस में सर्च की। पूछताछ के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश को साथ ले गई। दूसरे कार्यकर्ता द्वारिका को लेकर जा रही थी, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोक दिया।

इधर, गोरखपुर में प्रभात पांडेय का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राप्ती नदी के तट के पर जैसे ही शव रखा गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंच गए। वो चिता की तरफ बढ़े तो लोगों ने उन्हें रोक लिया। कहा- यहां से चलो जाओ। नौटंकी नहीं होनी चाहिए। एक ब्राह्मण की जान गई है।

इस पर अजय राय ने जनेऊ दिखाकर कहा- देखो हम भी ब्राह्मण हैं। 24 कैरेट वाले ब्राह्मण हैं। उनके साथ आए नेताओं ने अपील की कि बस अंतिम प्रणाम तो कर लेने लीजिए। प्रभात मरते दम तक कांग्रेसी रहे। फिर लोगों ने अजय को आगे बढ़ने की इजाजत दी। अजय राय ने चिता पर माला चढ़ाया और लेटकर अंतिम प्रणाम किया।

गुरुवार देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद शव आज सुबह गोरखपुर स्थित घर पहुंचा। बेटे का शव देखकर मां रोते-रोते बेसुध हो गई। पिता दीपक ने कहा- ये मेरे कर्मों का दोष है। मेरा इकलौता बेटा चला गया।

बुधवार को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान प्रभात की मौत हुई थी। उनकी मौत पर राहुल गांधी ने X पर लिखा- उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई। कांग्रेस के बब्बर शेर संविधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

और खबरें