div class=”f3e032cb”
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ विश्वविद्यालय के स्टूडेंट गृह मंत्री अमित शाह के बयान का विरोध किया। विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 के सामने बड़ी संख्या में छात्र नेता इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन ले गई।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
स्टूडेंट बोले- नहीं सहेंगे बाबा साहब का अपमान
छात्रों का कहना है कि वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस प्रदर्शन नहीं करने दे रही है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस छात्रों को ईको गार्डन में प्रदर्शन करने की बात कह रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 के सामने धरना प्रदर्शन।div
divdiv
पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
प्रदर्शन कर रहा है स्टूडेंट के मौके पर पुलिस से नौकरी हुई स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि संसद में सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। सड़कों पर पुलिस लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″संसद में लोकतंत्र की हत्या करने का लगाया आरोप।div
divdiv
बस में बैठाकर ईको गार्डन भेजा
कुछ देर बाद पुलिस ने जबरन प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बस में बैठाया और फिर ईको गार्डन की तरफ ले गए। इस दौरान छात्रों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बस में भरकर ले गई ईको गार्डन।div
divdiv
लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन:गृह मंत्री अमित शाह का पोस्टर फाड़ा; बोले- देश से माफी मांगें गृह मंत्री
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित अटल चौक पर गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने अमित शाह पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया।
गुरुवार को हजरतगंज चौराहे पर अचानक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। हाथ में अमित शाह का पोस्टर लेकर नारेबाजी करने लगे। राज्यसभा सदन में गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सदन में दिया गया बयान पूरी तरीके से दलित विरोधी है। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से जो अधिकार दिए हैं, संपूर्ण भारत उनका सम्मान करता है। देश के गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए।




