Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

जमुई, समस्तीपुर के बाद बांका में छेड़छाड़ की घटना पर बवाल, तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, कहा- कितनी बहन-बेटियों के साथ

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Banka Girl Harassment: बिहार के बांका जिले में मंदार हिल में एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ…

Banka Girl Harassment: बिहार के बांका जिले में मंदार हिल में एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह पिछले कुछ दिनों में तीसरा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है

भारत

Banka Girl Harassment: जमुई और समस्तीपुर में नाबालिग के साथ उत्पीड़न की घटनाओं के कुछ दिनों बाद ही, बिहार के बांका जिले से एक अन्य लड़की के साथ कथित उत्पीड़न का एक और वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है

बताया जा रहा है कि इस वीडियो में ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार हिल पर एक लड़की को परेशान करते हुए दिखाया गया है। पुलिस को 22 सितंबर को अपने सोशल मीडिया सेल के ज़रिए इस वीडियो के बारे में पता चला। पुलिस की शिकायत के अनुसार, फुटेज में छह अज्ञात लोग महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करते और उसे चप्पल मारते हुए दिखाई दे रहे हैं

इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा सम्राट चौधरी सहित एनडीए नेता ऐसी घटनाओं पर अपने संकीर्ण व तुच्छ बयानों से स्वयं को गर्वित महसूस क्यों कर रहे है

लड़की के साथ बदसलूकी और चप्पल से मारपीट किया

अधिकारियों ने बताया कि बांका में एक मशहूर ऐतिहासिक टूरिस्ट स्पॉट, मंदार हिल पर एक लड़की के साथ बदसलूकी और मारपीट करते हुए कुछ अज्ञात युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है

3 सितंबर के इस वीडियो में कथित तौर पर कई युवक महिला के साथ बदसलूकी करते और चप्पल से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 22 सितंबर को सोशल मीडिया सेल के ज़रिए यह वीडियो पुलिस के ध्यान में आया, जिसके बाद बौंसी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी

छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

बौंसी पुलिस स्टेशन SHO पंकज कुमार झा ने बताया मंदार हिल पर एक लड़की को कथित तौर पर परेशान और मारपीट करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कम से कम छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।FIR के मुताबिक, वायरल वीडियो 22 सितंबर को दोपहर करीब 2:45 बजे बौंसी स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) पंकज कुमार झा के WhatsApp नंबर पर मिला था। सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर, झा पुलिस टीम के साथ दोपहर करीब 3 बजे मंदार हिल पहुंचे और वीडियो में दिख रही जगह को वेरिफाई किया

BNS और IT एक्ट के तहत FIR दर्ज

FIR में कहा गया है कि छह अज्ञात युवक कथित तौर पर उस लड़की के साथ “अश्लील व्यवहार और हरकतें” करते हुए शामिल थे। इसमें यह भी कहा गया है कि घटना का वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 75, 76 और 3(5) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 की धाराओं 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब वायरल वीडियो में दिख रहे चेहरों और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है

तीन युवक हिरासत में

बिहार के बांका जिला के मंदार हिल में लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का कथित वीडियो वायरल होने के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि पीड़िता से PhonePe के ज़रिए कथित तौर पर 1,500 रुपये लिए गए थे

बांका के पुलिस अधीक्षक (SP) अमितेश कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को बाउंसी स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) की नज़र इस वीडियो पर पड़ी और बाद में पुष्टि हुई कि इसे मंदार हिल के आस-पास रिकॉर्ड किया गया था

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बांका के इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा ‘बांका की घटना पर फिर बिहार शर्मसार हुआ। हमारी कितनी बहनों-बेटियों के साथ दुष्कर्म होता रहेगा

पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद ही हरकत में क्यों आती है? कितने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हुई? आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि ही सजा का मापदंड क्यों

सम्राट चौधरी सहित एनडीए नेता ऐसी घटनाओं पर अपने संकीर्ण व तुच्छ बयानों से स्वयं को गर्वित महसूस क्यों कर रहे है

ये भी पढ़ें: ‘नेहरू से मोदी से तक, मुसलमानों ने हिंदुओं को नेता माना है; UP में मुस्लिम CM हो, मौलाना फरंगी गद्दार है अखिलेश के तलवे…’, मौलाना रशीदी का हमला

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *