Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

गांजा पीने वाले नेता…’, बिहार छेड़छाड़ कांड पर भड़के पप्पू यादव

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

जमुई, समस्तीपुर और फिर बांका की लड़की के उत्पीड़न वाले वीडियो वायरल होने के बाद बिहार फिर से शर्मशार हो गया। अब लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटना पर सांसद पप्पू य…

‘नेता से अंतिम व्यक्ति तक 95% यूथ ड्रग्स ले रहे हैं, तो बच्ची सुरक्षित कहां होगी, गांजा पीने वाले नेताओं से…’, छेड़छाड़ कांड पर भड़के पप्पू यादव

जमुई, समस्तीपुर और फिर बांका की लड़की के उत्पीड़न वाले वीडियो वायरल होने के बाद बिहार फिर से शर्मशार हो गया। अब लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटना पर सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है

भारत

बिहार में नाबालिग लड़कियों के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़ व उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिस्टम पूरी तरह खराब है और जवाबदेही तय नहीं हो रही। इसी दौरान उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री-नेताओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनका ब्लड टेस्ट कराया जाना चाहिए। बिहार मं नेता से अंतिम व्यक्ति तक 95% यूथ ड्रग्स ले रहे हैं

जमुई, समस्तीपुर और फिर बांका की लड़की के उत्पीड़न वाले वीडियो वायरल होने के बाद बिहार फिर से शर्मशार हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विपक्ष के निशाने पर है। कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय ही नहीं हो रही है, जिसकी वजह प्रदेश में इस तरह की घटना हो रही है

नेता से अंतिम व्यक्ति, 95% यूथ ड्रग्स ले रहे हैं-पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने जमुई और समस्तीपुर की घटना के बाद बांका की लड़की उत्पीड़न के वीडियो पर कहा, “समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर में रॉड से बच्चियों को मारा है। विरोध करने पर दो-दो बच्चियों को मारा गया है। मेरा सीधा सवाल है कि ऊपर से नीचे तक नेता से अंतिम व्यक्ति, 95% यूथ ड्रग्स ले रहे हैं। तो बच्ची सुरक्षित कहां होगी? शिक्षक 40% शिक्षक बच्ची का यौन शोषण कर रहे हैं, शिक्षिका का यौन शोषण हो रहा है।”

किसी की बच्ची-बेटी बहन सुरक्षित नहीं है-पप्पू यादव

“सिपाही का यौन शोषण सीनियर पदाधिकारी के द्वारा हो रहा है, नर्सेस का हो रहा है। तो स्कूल से निकले हुए बच्ची जब सुनसान सड़कों से गांव जाएंगे तो ड्रग्स और चरस पीने वाले मनचले लड़के बच्ची को नहीं छेड़ेंगे, क्या आपको ये लगता है? किसी भी गांव गली की बच्ची सुरक्षित है? जवाबदेही तय ही नहीं हो रही है। किसी की बच्ची-बेटी बहन सुरक्षित नहीं है।”

पूरा सिस्टम ही खराब हो चुका है-पप्पू यादव

वहीं, रिपब्लिक भारत से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि पूरा सिस्टम खराब है, तभी ये घटनाएं हो रही हैं। जब तक लड़कों को सिखाया नहीं जाएगा कि दूसरों की लड़की को नहीं छेड़ना है, तब तक घटनाएं नहीं रुकेंगी। बच्चे कहीं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सब नेताओं का किया-धरा है सारा। वहीं से बढ़ावा मिलता है। सोसाइटी बहुत गंदा है और सारा दोष सिस्टम का है। पप्पू यादव ने बिहार सरकार के मंत्रियों और नेताओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनका ब्लड टेस्ट कराया जाना चाहिए

बांका में क्या हुआ

बता दें बिहार के बांका में एक मशहूर ऐतिहासिक टूरिस्ट स्पॉट, मंदार हिल पर एक युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट करते हुए कुछ अज्ञात युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। 3 सितंबर के इस वीडियो में कथित तौर पर कई लड़के एक लड़की के साथ के साथ बदसलूकी करते और चप्पल से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *