बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मधेपुरा से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के ब…
बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मधेपुरा से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के बाहर का बताया जा रहा है, इसमें कुछ युवक छात्राओं और एक लड़के को घेरकर बहस करते नजर आ रहे हैं, कुछ ही देर में स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंचती दिखाई देती है।
– पंजाब के 3,763 गांवों के लिए ₹750 करोड़ का विकास पैकेज, हर गांव को मिलेंगे शुरुआती ₹20 लाख
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो 22 सितंबर 2026 का है। उस दिन उदाकिशुनगंज स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी, पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकलकर अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान स्कूल के बाहर सड़क पर एक लड़का बाइक लेकर खड़ा था, कुछ छात्रों को संदेह हुआ कि वह किसी छात्रा से मिलने आया है, इसके बाद वहां अन्य छात्र-छात्राएं भी पहुंच गए और बाइक सवार लड़के से बहस शुरू हो गई, वायरल वीडियो में भीड़ में मौजूद कुछ लड़के बाइक की चाबी निकालते दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनती नजर आती है।
स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल परिसर के अंदर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के बाहर क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी, वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आई।
– CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
एसडीपीओ पवन कुमार सिंह के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच और सत्यापन किया गया है, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छेड़खानी या किसी अन्य आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है, उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी नाबालिगों की पहचान कर ली गई है, उनके परिजनों को नोटिस दिया गया है और नाबालिगों से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है, मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस के सत्यापन और जांच के आधार पर की जाएगी।
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
div
Source: Filmitics







