Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर इलाके में पुलिस ने बरक्का कैफे में चल रहे हुक्काबार में छापेमारी कर मैनेजर समेत दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।

By admin · December 23, 2024 · 1 min read
पुलिस के पहुंचते ही मौजूद ग्राहक एक-एक कर चले गए। - Dainik Bhaskar
पुलिस के पहुंचते ही मौजूद ग्राहक एक-एक कर चले गए।

लखनऊ में गोमतीनगर इलाके में पुलिस ने बरक्का कैफे में चल रहे हुक्काबार में छापेमारी कर मैनेजर समेत दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। मौके से दो हुक्का, पांच फ्लेवर्ड तम्बाकू और सात पाइप बरामद किए। वहीं पुलिस हुक्का बार के संचालक मानस यादव की तलाश में दबिश दे रही है।

संचालक पुलिस देख भागा, कई दिन से मिल रही थी शिकायत गोमतीनगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि विपुलखंड स्थित आर स्क्वायर बिल्डिंग के पांचवे माले पर बरक्का कैफे में हुक्का बार चलने की सूचना थी। कई बार की शिकायत के चलते पुलिस टीम ने बरक्का कैफे में छापेमारी कर मलिहाबाद के काकराबाद निवासी मैनेजर बलबीर और ठाकुरगंज के सफाई कर्मी आमिर सिद्धिकी को पकड़ा। पूछताछ में बताया कि कैफे की आड़ में हुक्का पिलाते हैं। हुक्का बार का संचालक मानस यादव है। जो पुलिस पहुंचने से पहले भाग निकला। हुक्का बार संचालक की तलाश की जा रही है। हुक्का बार से बरामद सामान कब्जे में ले लिया गया है।

और खबरें