div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर काटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों को 4 घंटे के अंदर मार गिराया। पहला एनकाउंटर लखनऊ में सोमवार रात साढ़े 12 बजे हुआ। दूसरा एनकाउंटर लखनऊ से 350 किलोमीटर दूर गाजीपुर के गहमर में साढ़े 4 बजे हुआ।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
लखनऊ में सोबिंद कुमार मारा गया। वह कार से जा रहा था। गाजीपुर में सन्नी दयाल मारा गया। वह बाइक से साथी के साथ जा रहा था। दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेरा तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को दो-दो गोली लग गई। दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ा। सन्नी का साथी साथी फरार हो गया।
शनिवार रात लखनऊ के चिनहट में इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी हुई थी। दीवार काटकर लुटेरे 42 लॉकर काटकर ले गए थे। राजधानी में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना में 7 बदमाशों के नाम सामने आए। अब तक 2 मारे जा चुके हैं। 3 गिरफ्तार हैं। दो फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
सबसे पहले लखनऊ एनकाउंटर को पढ़िए
लखनऊ में सोमवार रात साढ़े 12 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार के असरगंज सोबिंद कुमार को लौलाई के जलसेतु पर घेर लिया। पुलिस को देखते ही सोबिंद ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके पैर और पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही गिर गया। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल ले आई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने सोबिंद के पास से पिस्टल, कारतूस और कार बरामद की है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बदमाश सोबिंद कुमार कार से जा रहा था। पुलिस ने घेरा तो फायरिंग कर दी।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस सोविंद को लोहिया अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।div
divdiv
अब गाजीपुर एनकाउंटर की बात
गाजीपुर में गहमर इलाके में पुलिस देर रात में गश्त कर रही थी, तभी बिहार के मुंगेर के रहने वाला सन्नी दयाल बाइक से जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। बाइक चढ़ाने की कोशिश करते हुए बिहार बॉर्डर की ओर भागने लगा।
पुलिस ने टीम ने पीछा किया। कुतुबपुर के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें सन्नी को गोली लग गई। वहीं, साथी भाग निकला। सन्नी को CHC भदौरा ले जाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सन्नी दयाल के पास से एक पिस्टल, छह खोखा 32 बोर, दो 32 बोर के जिंदा कारतूस, सोने के जेवर और 3.55 लाख रुपए बरामद हुए हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
24 घंटे में तीसरी मुठभेड़, 2 बदमाश अभी फरार
इस केस में 24 घंटे में 3 बार मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ सोमवार को हुई थी। पुलिस ने तीन बदमाश कैलाश, अरविंद और बलराम को एनकाउंटर में पकड़ा था। मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में गोली मारी थी, जबकि कार सवार 4 बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।
इसमें सोबिंद-सन्नी दयाल भी थे। सोमवार देर रात सोबिंद और सन्नी बिहार भागने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने दोनों को अलग-अलग मुठभेड़ में गोली मार दी।
अभी दो बदमाश लखनऊ का विपिन वर्मा और बिहार का मिथुन फरार हैं। जेसेपी लॉ एंड ऑर्डर अमित वर्मा ने बताया कि दोनों बदमाशों की तलाश जारी है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बैंक में 90 लॉकर हैं। 42 लॉकर टूटे हैं। चोरों ने 1 से 31 तक के लॉकर को टच नहीं किया। 32 से 79 नंबर तक के लॉकर काटे हैं। 30 लॉकर में जेवर रखे थे, जो गायब हैं।div
divdiv
4 घंटे तक बैंक में रहे थे बदमाश
बदमाश शनिवार रात चिनहट के इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार में सेंध मारकर अंदर घुसे थे। 4 घंटे तक बैंक में रहे और 42 लॉकर तोड़ डाले। चोरों ने 1 से 31 तक के लॉकर को टच नहीं किया। 32 से 79 नंबर तक के लॉकर काटे। इनमें रखी करोड़ों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। चार बदमाश CCTV में दिखाई दिए थे।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया था। घटना के बाद टोल प्लाजा के CCTV भी चेक किए गए। STF, क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने CCTV में कैद बदमाशों की तलाश के लिए रविवार देर रात कई जगह दबिश दी। शहीद पथ और आसपास लगे 500 CCTV खंगाले। इसमें चार संदिग्ध बाइक पर आते-जाते दिखे थे।




