Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

रुपईडीहा। मंगलवार की सुबह 11 बजे 11 दिवसीय त्रिशक्ति मंदिर शीतल नगर नेपालगंज व रुपईडीहा की संयुक्त श्री श्याम प्रभु व श्री बालाजी महाराज की डाक पदयात्रा शुरू हुई।

December 24, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

रुपईडीहा से रवाना हुई डाक ध्वजा पदयात्रा।नीरज कुमार बरनवाल

रुपईडीहा। मंगलवार की सुबह 11 बजे 11 दिवसीय त्रिशक्ति मंदिर शीतल नगर नेपालगंज व रुपईडीहा की संयुक्त श्री श्याम प्रभु व श्री बालाजी महाराज की डाक पदयात्रा शुरू हुई।

इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए श्री श्याम सेवा समिति के संरक्षक सुशील बंसल व अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने ध्वजा पदयात्रा के बारे में बताया कि मंगलवार की रात्रि विश्राम श्री श्याम मंदिर बहराइच, 25 दिसंबर रात्रि विश्राम लखनऊ, 26 दिसंबर रनिया, 27 दिसंबर राज माता गेस्ट हाउस बकेवर, 28 दिसंबर जैन मंदिर जैन मंदिर फिरोजाबाद, 29 दिसंबर भरतपुर राजस्थान, 30 दिसंबर महादेव गेस्ट हाउस सिकंदरा, 31 दिसंबर हरमाड़ा जयपुर होती हुई सालासर बालाजी को निशान अर्पण कर यह यात्रा 3 जनवरी को खाटू श्याम जी को निशान अर्पित करेगी। रुपईडीहा से नानपारा के बीच इस पदयात्रा का लोगो ने फूल मालाओं से स्वागत कर जगह जगह जलपान कराया।

सोमवार की शाम 5 बजे श्री श्याम संकीर्तन करते नाचते गाते श्री श्याम भक्तों ने लगभग 80 निशानों के साथ रात्रि 10 बजे तक नगर भ्रमण किया। स्थानीय धर्मशाला से बजाजा मार्केट, रामलीला चौराहा, मालगोदाम रोड, आजाद नगर होती हुई यह यात्रा सेंट्रल बैंक चौराहा पहुंची।

इस निशान शोभायात्रा के साथ आकर्षक प्रभु श्री श्याम की झांकी भी दर्शनीय रही। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री संजय वर्मा, नीलेश मित्तल, वाशु बंसल, संतोष अग्रवाल, सिद्धनाथ अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, महेश मित्तल, सुरेश गुप्त, नरेश मित्तल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री योगेन्द्र शर्मा व कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित भारी संख्या में महिलाएं भी निशान लेकर चल रही थीं। रुपईडीहा बाजार में इस निशान शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। मार्केट में समारोह जैसा माहौल रहा। पूरा रुपईडीहा श्याम रंग में रंगा दिख रहा था।

रुपईडीहा
24/12/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें