Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर।

December 24, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच –
मिनी बस और बाइक की टक्कर में एक हुई मौत एक की हालत गंभीर।

थाना मोतीपुर अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे मार्ग पर मंगलवार शाम लगभग 6:15 बजे खपरा वन चौकी के निकट मिनी बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर जिला अस्पताल किया गया रिफर।

उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार ने बताया मैं गौशाला निरीक्षण के लिए जा रहे था, तभी खपरा वन चौकी के पास मिनीबस, मोटरसाइकिल भिडी अवस्था में खड़ी थी। इसी दौरान दो लोग अचेतअवस्था में दिखाई दिए। उप जिलाधिकारी ने इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को देते हुए तत्काल एंबुलेंस से एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाकर भर्ती कराया। जबकि एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है। मृतक की पहचान रिंकू यादव पुत्र कमल यादव उम्र लगभग 20 वर्ष वहीं घायल व्यक्ति की पहचान अरबाज पुत्र अछन उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी थाना मोतीपुर नगर पंचायत मिहींपुरवा वार्ड नंबर 2 के रूप में हुई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें