div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div
दूसरी 40 मिनट बाद गोमती नगर में हुई। इसमें पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने चारों बदमाशों को घेरा तो फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में तीन को गोली लग गई।
कृष्णानगर से पकड़े जाने वाले शमीम और आकाश गौतम ने रिटायर्ड फौजी के घर पर पेट्रोल बम फेंका था। वहीं, गोमती नगर से पकड़े जाने वाले अमन सिंह और वीर यादव ने गन पॉइंट पर लूट की थी। दोनों मुठभेड़ में शमीम, अमन और वीर को गोली लगी है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ में एनकाउंटर के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।div
divdiv
कृष्णा नगर एनकाउंटर- रोका तो फायरिंग की, जवाब में पैर में मारी गोली
कृष्णा नगर के विजय नगर इलाके में रात 2 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार बदमाश शमीम और आकाश गौतम दिखे। इन्हें रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए शमीम के पैर में गोली मार दी और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। शमीम को कृष्णा नगर CHC में भर्ती कराया गया है।
शमीम पर लूट, नकबजनी और बलात्कार के 24 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आकाश पर 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों बदमाशों ने 15 दिसंबर को कृष्णा नगर क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी और विधानसभा में सिक्योरिटी गार्ड मनोज मिश्रा के घर पर फायरिंग की थी। पेट्रोल बम भी फेंका था। इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बुधवार देर रात लखनऊ के कृष्णा नगर में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 2 बदमाशों को पकड़ा।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″कृष्णा नगर में घायल बदमाश मो. शमीम को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाती पुलिस।div
divdiv
गोमती नगर एनकाउंटर: घेरा तो कार दौड़ाई, पीछा कर मारी गोली
गोमती नगर के जनेश्वर मिश्रा पार्क पुल के नीचे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाश अमन सिंह और वीर यादव कार से जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू कर दी। कार की स्पीड और बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर अमन सिंह और वीर यादव के पैर में गोली मार दी।
पुलिस ने आरोपियों से ब्रेजा कार, असलहा और मोबाइल बरामद किए। घायल बदमाशों को गोमती नगर CHC में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने 21 दिसंबर को गोमती नगर के नीरज चौक पर गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
लखनऊ में 4 दिन में तीन एनकाउंटर 7 गिरफ्तार, 1 की मौत
क्रिसमस और नये साल को देखते हुए लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड पर है। बीते चार दिनों में ताबड़तोड़ तीन एनकाउंटर हुए हैं। इसमें कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1 बदमाश को पेट में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो चुकी है। 4 बदमाशों को पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार किया गया।
चिनहट के ओवरसीज बैंक में लॉकर तोड़कर चोरी करने वाले बदमाशों का पहला एनकाउंटर सोमवार को हुआ। इसमें 1 को पैर में गोली लगी। 3 गिरफ्तार किए गए। दूसरा एनकाउंटर मंगलवार को हुआ, जिसमें एक बदमाश मारा गया। तीसरा एनकाउंटर गुरुवार तड़के हुआ जिसमें तीन को पैर में गोली मारकर और 1 बदमाश को सही सलामत गिरफ्तार किया गया।




