Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में रात भर बादल छाए रहे। शनिवार सुबह 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी।

By admin · December 28, 2024 · 1 min read

 

लखनऊ में रात भर बादल छाए रहे। शनिवार सुबह 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। फुहारों से सड़कें गीली हो गई हैं। मॉर्निंग में घर से निकलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज दिन भर इसी तरह की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। बादलों की वजह से तापमान बढ़ा है। शनिवार सुबह 6 बजे का टेंपरेचर 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात का तापमान भी 10 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले दो दिन में शीतलहर की संभावना है

लखनऊ में शनिवार सुबह करीब 5 बजे से बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से सड़कें सूनी दिखीं।
लखनऊ में शनिवार सुबह करीब 5 बजे से बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से सड़कें सूनी दिखीं।
यह तस्वीर लखनऊ के मलिहाबाद इलाके की है। यहां सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हाईवे पर ट्रैफिक भी कम है।
यह तस्वीर लखनऊ के मलिहाबाद इलाके की है। यहां सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हाईवे पर ट्रैफिक भी कम है।
बारिश की वजह से सुबह काम पर या स्कूल, कॉलेज जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश की वजह से सुबह काम पर या स्कूल, कॉलेज जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

बारिश के बाद तापमान में होगी गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब पर निचले क्षोभ मंडल में बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से मौसम बदला है। अरब सागर के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के मिलने से बूंदाबांदी हो रही है।

इन हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। रात का पारा भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। इससे ठंड का असर कुछ कम महसूस होगा।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बारिश खत्म होने के बाद अगले 48 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट होगी। 28 और 29 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट शुरू हो जाएगी। इसके बाद शीतलहर चल सकती है।

लखनऊ में घटा पॉल्यूशन लेवल

हल्की बारिश के बीच लखनऊ में पॉल्यूशन लेवल अब मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। सबसे अधिक AQI अलीगंज में 156 रहा, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 132, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 110, लालबाग 90, कुकरैल में 98 और गोमती नगर में 88 रहा है। शनिवार को 6 मॉनिटरिंग केंद्रों का औसत AQI 171 दर्ज किया गया।

और खबरें