Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नए साल में राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां होटल में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई।

By admin · January 1, 2025 · 1 min read

लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां होटल में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। पिता ने 24 साल के बेटे के साथ मिलकर अपने परिवार की हत्या की। वारदात के बाद बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता आत्महत्या के लिए होटल से निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वहीं, DCP रवीना त्यागी ने बताय कि अशरद नाम के युवक ने शुरुआत में बताया कि उसने 31 दिसंबर की रात अपनी मां आसमां, 4 बहनों- आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19) और रहमीन (18) की हत्या की। परिवार आगरा का रहने वाला था। 30 दिसंबर को नए साल पर लखनऊ आया था। चारबाग के पास नाका इलाके में होटल शरनजीत में परिवार रुका था।

हालांकि, गिरफ्तारी के बाद अरशद से पूछताछ की तो उसने पिता बदर का नाम भी वारदात में लिया। कहा- वह साथ में होटल में थे। हत्या के बाद आत्महत्या के इरादे से बाहर निकल गए हैं। पुलिस आरोपी अरशद के बयान की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी बेटे अरशद को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। पूछताछ में पारिवारिक कलह को हत्या का कारण बताया। हालांकि, ऐसी कौन सी वजह थी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था।

नाका इलाके में होटल शरनजीत के बाहर पूछताछ करती पुलिस टीम।
नाका इलाके में होटल शरनजीत के बाहर पूछताछ करती पुलिस टीम।

एक कमरे में सभी के शव, गले, हाथों पर निशान.बेटे ने खुद बुलाई पुलिस

पूरे परिवार की हत्या के बाद बेटे ने ही होटल स्टॉफ को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि होटल के कमरा नंबर-109 में सभी 5 शव मिले हैं। गले और कलाई पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या कैसे हुई यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई। इस दौरान संघर्ष भी हुआ तभी कलई पर चोट के निशान हैं।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। कमरे से सैंपल कलेक्ट किए। जांच के बाद कमरे को सील कर दिया। होटल के अन्य कमरों में कौन-कौन रुका था, इसकी भी जानकारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। ताकि परिवार की एक्टिविटी क्या रही, इसका पता लगाया जा सके।

होटल शरनजीत चारबाग के पास नाका इलाके की संकरी गलियों में यह है। 5 लोगों की हत्या की खबर मिलते ही यहां भीड़ लग गई। बुधवार सुबह होटल स्टॉफ कमरे में गया तो वारदात की जानकारी हुई। आरोपी मौके से भागा नहीं था, वह वहीं पर था।

डीसीपी रवीना त्यागी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
डीसीपी रवीना त्यागी ने घटना के बारे में जानकारी दी।

आगरा के घर पर ताला लगा हुआ

परिवार आगरा का रहने वाला था। वहां भास्कर की टीम मौके पर पहुंची तो ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार ने बताया था कि वह नए साल पर अजमेर शरीफ जा रहा है। वह लखनऊ कैसे पहुंच गया। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह आगरा का घर है। यहां ताला लगा हुआ है।
यह आगरा का घर है। यहां ताला लगा हुआ है।

और खबरें