div class=”f3e032cb”div
लखनऊ में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम सरोजनी नगर तहसील का लेखपाल 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था तभी टीम ने पकड़ लिया। वह एक किसान से जमीन की पैमाइश करने की एवज में रिश्वत ले रहा था।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
अधिकारियों की मानें तो सरोजनी नगर के एक किसान के घर के सामने खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिसकी किसान पैमाइश कराना चाहता था। उसने इसको लेकर संबंधित लेखपाल बिंदेश कुमार रावत से कई बार संपर्क किया। लेकिन वह पैमाइश के लिए तैयार नहीं हुआ। उसने पैमाइश के लिए उसे 10 हजार रुपए और एक कीमती मोबाइल की मांग की।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा है।div
divdiv
किसान ने की थी शिकायत
इस पर किसान ने पुलिस अधीक्षक उप्र. सतर्कता अधिष्ठान सिंचाई लखनऊ को पत्र देकर इसकी शिकायत की। इसपर एंटी करप्शन टीम गठित की गई। मंगलवार शाम को टीम किसान से मिली और प्लानिंग के साथ 10 हजार रुपए लेखपाल बिंदेश को देने को कहा।
पैसा लेने के लिए दूसरी जगह बुलाया
लेखपाल बिंदेश ने किसान को गौरी- बिजनौर रोड स्थित अमर मिलन मैरिज लॉन के पास बुलाया। उसके बताए जगह पर किसान शाम करीब 4 बजे रकम लेकर पहुंचा तो वहां एक कार के अंदर लेखपाल बिंदेश और उसके साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। किसान ने लेखपाल को पैसा दे दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल की कार को भी कब्जे में ले लिया है।div
divdiv
लेखपाल को हिरासत में लिया
लेखपाल को रकम देते ही कुछ दूरी पर मौजूद एंटी करप्शन टीम वहां पहुंची और रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ थाने में मामला दर्ज कराने के साथ ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




