Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

Rajdhani Lucknow सरोजनी-नगर में रहने वाली विधवा ने जीजा और उसके प्रॉपर्टी डीलर साथियों पर गैंग-रेप का आरोप लगाया है।

By admin · January 18, 2025 · 1 min read
पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई करेगी।

सरोजनी-नगर में रहने वाली विधवा ने जीजा और उसके प्रॉपर्टी डीलर साथियों पर गैंग-रेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बहनोई ने उसकी पैतृक जमीन दोस्तों के नाम धोखे से करवा ली। कृष्णानगर पुलिस पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी बच्चों को जान से मारने की दे रहे धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी उनके बहनोई का घर आना-जाना शुरू हो गया। उनके साथ प्रॉपर्टी डीलर सरोजनी नगर पिनवट निवासी शुभम यादव मदद के बहाने आते-जाते थे। एक दिन बहनोई ने बहाने से घर बुलाया।

धमकी देकर चुप कराया

बहनोई और शुभम ने गैंग रेप किया। साथ ही धमकी देकर चुप करा दिया। वहीं धोखे से पैतृक जमीन अपने साथी सूरज यादव, संजय कुमार गौतम और दीपेंद्र कुमार उर्फ लकी के नाम करा ली। विरोध करने पर बच्चों को मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत 8 दिसंबर को कृष्णानगर थाने में की। कृष्णानगर पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के आधार पर गुरुवार को पीड़िता के बहनोई, उसके साथी शुभम यादव, सूरज यादव, संजय कुमार गौतम और दीपेंद्र कुमार उर्फ लकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

और खबरें