Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गाजीपुर इलाके में शनिवार देर शाम महिला पार्षद की कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी कर लिया गया।

January 19, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div

लखनऊ के गाजीपुर इलाके में शनिवार देर शाम महिला पार्षद की कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में 52 हजार से ज्यादा रुपए और जरूरी कागज थे। घटना उस दौरान हुई जब वो जब वो अपने पति के साथ सामान खरीदने गई थी। पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

चिनहट के ग्राम नंदरपुर निवासी ममता रावत मल्हौर भरवारा वार्ड के पार्षद हैं। ममता ने बताया कि शनिवार को वह अपने ड्राइवर शिवम शर्मा की शादी की खरीददारी करने पति गौतम के साथ नीलगिरी कॉप्लेक्स गई थीं। शिवम ने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। ममता अपने पति और चालक शिवम के साथ कपड़ों के एक शोरूम में चली गई। सामान देखने के बाद पैसे देने की बारी आई तो पर्स देखा। तब पता चला कि गाड़ी में छूट गया है।

करीब 50 मिनट बाद चालक कार में रखा पर्स लेने पहुंचा था। कार की ड्राइविंग सीट के पीछे गेट का शीशा टूटा हुआ था और पर्स गायब था। पीड़ित के मुताबिक पर्स में करीब 52 हजार रुपए और जरूरी कागज, आधार कार्ड व चाभियां थीं। 112 की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने थाना गाजीपुर में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें