Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

भारतीय दूतावास के संयोजन में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम।

By admin · January 30, 2025 · 1 min read

रुपईडीहा बहराइच। बुधवार की शाम 5 बजे नेपालगंज के धमबोझी स्थित एक होटल के विशाल सभागार में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के सांस्कृतिक विभाग की ओर से एक आकर्षक राजस्थानी नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव वशिष्ठ नंदन व नेपालगंज उप महानगर पालिका के मेयर प्रशांत विष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में वशिष्ठ नंदन ने कहा कि भारत नेपाल के संबंध अन्योन्याश्रित हैं।

इन नैसर्गिक संबंधों को समाप्त नही किया जा सकता। आप लोगो से मिलने के लिए व गणतंत्र दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मेयर विष्ट ने कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सदियों से चले आ रहे भारत नेपाल के संबंध अटूट है। उन्होंने कुम्भ मे दिवंगत हुए तीर्थ यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। ये संबंध परिवारिक हैं।

दूतावास को उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। राजस्थान से आये कलाकारों ने एक के बाद एक आकर्षक प्रस्तुतियां व रोमांचकारी नृत्य प्रस्तुत किये। राजस्थानी परिधान में सजे धजे कलाकारों ने गाया- काचा काचा छोटा छोटा निम्बूड़ा ल्यायद्यो तथा पधारो म्हारै देश आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात उन्होंने दमा दम मस्त कलंदर नामक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किया। खचाखच भरे हाल के दर्शक गीत के साथ गुनगुनाते देखे गए।

राजस्थानी युवतियों ने 7 घड़े रख कर पीछे मुड़ कर पलकों से रुपये व अंगूठियां उठा कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर बांके के जिलाधिकारी खंगेन्द्र प्रसाद रिजाल, पूर्व मंत्री सर्वदेव ओझा, प्रतिष्ठित उद्योग पति प्रदीप छाजेड़, नेपाल भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, बृजेश बहादुर सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, अल्का गुप्ता, शंकर शरन बरनवाल, शैलजा बरनवाल, आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य, उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
30/1/2025

और खबरें