div class=”f3e032cb”
div class=”fe1b7d06″div
प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में लखनऊ की मंजू पांडे की भी मौत हो गई है। मंजू पांडे 27 जनवरी को अपने पति त्रिभूवन नारायण पांडेय के साथ महाकुंभ गई थीं। मंजू पांडे का शव प्रयागराज से एंबुलेंस से लखनऊ लाया गया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
इंदिरा नगर में रहने वाली मंजू (58) के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। घर शव पहुंचने के बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर क्षेत्रीय पार्षद और इंदिरा नगर पुलिस फोर्स ही मौजूद है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″घर पर पड़ोसियों रिश्तेदारों का लगा जमावड़ा।div
पति त्रिभूवन नारायण पांडेय (60) HAL में इंजीनियर थे। परिजनों ने बताया, देर रात स्नान करके लौट रही थीं। कैंप में जाते समय भगदड़ मच गई, पति से साथ छूट गया। प्रयागराज प्रशासन की ओर से जारी की गई मृतकों की तस्वीरों से परिजनों को खबर मिली की मंजू की मौत हो गई है। त्रिभूवन नारायण को भी चोट आई है।




