Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

रायबरेली से सपा की पीडीए यात्रा से पहले पोस्टर से चढ़ा सियासी पारा

September 24, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

अखिलेश यादव रायबरेली से 2027 के चुनावी अभियान का शंखनाद कर रहे हैं, लेकिन उनके आगमन से ठीक पहले शहर में सियासी पारा चढ़ गया है। शहर में सपा प्रमुख के विरोध में…

अखिलेश यादव रायबरेली से 2027 के चुनावी अभियान का शंखनाद कर रहे हैं, लेकिन उनके आगमन से ठीक पहले शहर में सियासी पारा चढ़ गया है। शहर में सपा प्रमुख के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गुरुवार को रायबरेली दौरे से ठीक पहले शहर में लगे एक पोस्टर को लेकर माहौल गरमा गया है। शहर में कई जगहों पर अखिलेश यादव के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उनके साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई हैं। इन पोस्टरों में सपा प्रमुख को लेकर कई आपत्तिजनक स्लोगन भी लिखे गए हैं

इन पोस्टरों में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए लिखा गया है, ‘आजम, अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार।’ इतना ही नहीं, इसमें ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ जैसे नारे भी लिखे देखे गए। इस पोस्टर को किसने लगवाया है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है

‘करोड़ों की वैनिटी दौड़ा रहे, ये सड़क किसने बनवाई?’

इसके अलावा लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर भी अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध भरे पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए सपा प्रमुख पर तीखे सवाल दागते हुए पूछा गया है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि कब देंगे? पोस्टर में लिखा है- ‘अखिलेश जी, रोड पर 20 करोड़ की वैनिटी दौड़ा रहे हैं, यह सड़क किसने बनवाई?’ इतना ही नहीं, इस मार्ग पर कई जगहों पर अखिलेश यादव के लिए ‘गिरगिटेश’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्टर भी चिपकाए गए हैं

‘साइकिल निशान, है गुंडों की पहचान’

शहर में एक और पोस्टर ने ध्यान खींचा है जिसमें ‘लाल टोपी, साइकिल निशान, यही है गुंडों की पहचान’ जैसे तीखे स्लोगन लिखे गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए एक तरफ जहां विपक्ष पर हमला बोला गया है, वहीं दूसरी ओर ‘योगी राज में कानून से गुंडई नहीं चलेगी’ लिखकर उत्तर प्रदेश सरकार की सख्त कानून-व्यवस्था के पक्ष में संदेश देने की कोशिश की गई है। सपा अध्यक्ष के दौरे से ठीक पहले शहर भर में लगाए गए ये पोस्टर इलाके में सियासी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं

रायबरेली से सपा के चुनावी अभियान का शंखनाद

बता दें कि अखिलेश यादव का आज रायबरेली दौरा है, जहां वह जीआईसी मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय पर मुलाकात भी करेंगे

अखिलेश यादव रायबरेली से 2027 के चुनावी अभियान का शंखनाद कर रहे हैं, लेकिन उनके आगमन से ठीक पहले शहर में सियासी पारा चढ़ गया है। बछरावां कस्बे और प्रमुख चौराहों पर अखिलेश यादव के विरोध में ‘अखिलेश यादव वापस जाओ’ के पोस्टर लगाए गए हैं। स्थानीय भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने इन पोस्टरों को लगवाने की जिम्मेदारी ली है। वहीं शहर भर में हुई इस जोरदार पोस्टरबाजी से सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *