Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नेपाल के सैकड़ों यात्री बेहाल रहे कुम्भ जाने के लिए।

February 14, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रूपईडीहा बहराइच। शिव और शक्ति के उपासक नेपाल से कुम्भ जाने के लिए बीते एक माह से जनसैलाब उमड़ रहा है।


परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रूपईडीहा डीपो का उद्घाटन करते समय कह था कि रूपईडीहा डीपो को पचास नई बसें दे रहे हैं। कुम्भ प्रारम्भ होने के समय से ही रूपईडीहा डीपो से हजारों यात्री नित्य कुम्भ जा रहे हैं। कुम्भ जाने के लिए वर्तमान समय में सारी जर्जर पुरानी बसें लगा दी गईं हैं। इस समय कुम्भ जाने के लिए चार बसें कुम्भ जाने के लिए भरी खड़ी हैं। चालक परिचालको की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परंतु चालक व परिचालक अपनी अपनी बसें छोड़कर न जाने कहां घूम रहे हैं।

बस नम्बर यूपी 78 एफटी 9140 में सभी नेपाली सवारियां परेशान हैं एक घंटे से भरी खड़ी है। इसी प्रकार तीन बसे और भरी खड़ी हैं डीपो पर यात्रियों का रेला उमड़ रहा है। नई बसे महीनों से यहां नहीं है और तो और रोडवेज इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने कहा बसों की व्यवस्था हो रही है। डीपो पर नेपाली तीर्थ यात्रियों का जमावड़ा लगा है। परिवहन निगम की सारी व्यवस्थाएं रूपईडीहा डीपो पर दम तोड़ते नजर आ रही हैं।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
13/2/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें