Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ I अयोध्या मार्ग पर पड़ने वाले मटियारी फ्लाईओवर जर्जर हो गया है। एक्सपेंशन ज्वाइंट में जंग लग गई है।

By admin · February 18, 2025 · 1 min read

लखनऊ I अयोध्या मार्ग पर पड़ने वाले मटियारी फ्लाईओवर जर्जर हो गया है। एक्सपेंशन ज्वाइंट में जंग लग गई है। दो ज्वाइंट के बीच में गैप आ गया है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते एक महीना फ्लाईओवर पर यातायात बंद रहेगा। अभी 15 दिन अयोध्या से लखनऊ आने वाले मार्ग पर काम होगा। इसके बाद 15 दिन लखनऊ से अयोध्या जाने वाले मार्ग पर काम होगा।

पॉलिटेक्निक चौराहे से चिनहट कमता होते हुए मटियारी फ्लाईओवर से हर दिन 10 हजार छोटे बड़े वाहन अयोध्या रोड पर जाते हैं। फ्लाईओवर का निर्माण 2009 में हुआ था। इसकी उम्र अब 15 वर्ष से ज्यादा हो गई है।

 विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने पिछले साल दिसंबर में फ्लाईओवर का जायजा किया था। इस दौरान टीम ने एक्सपेंशन ज्वाइंट और रिहैबिलिटेशन काम की जरूरत बताई थी। इसका प्रस्ताव भी बना कर अफसरों को भेज दिया था।

इसकी अनुमति मिल गई हैं। अब रविवार से फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता सतेंद्र नाथ ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान लखनऊ मटियारी फ्लाईओवर पर यातायात बंद रहेगा।

और खबरें