div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद किन्नर सड़क से हटे।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के रहीमाबाद में देर शाम एमएस हॉस्पिटल में नेग मांगने पहुंचे किन्नर से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। किन्नर का आरोप है कि मारपीट के दौरान अस्पताल कर्मियों ने चेन और रुपए छीन लिए। साथ ही बीच बचाव करने पर किन्नर के साथी को भी पीटा।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
साथियों के साथ मारपीट की सूचना पर किन्नरों ने हरदोई रोड जाम कर दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने सबको समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित किन्नर की तहरीर पर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मारपीट में घायल किन्नर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।div
divdiv
अस्पताल के स्टाफ पर हमला करने का आरोप
माल निवासी मधु किन्नर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे साथियों के साथ होली का नेग मांगने के लिए निकली थी। रहीमाबाद चौराहे के पास स्थित एमएस हॉस्पिटल में नेग मांग रही थी कि अस्पताल के स्टाफ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर स्टाफ ने हमला बोल दिया।
साथियों के बीच में आने पर उनके साथ भी मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया। मारपीट में वह घायल हो गई। जिसके बाद उनका पास के अस्पताल में इलाज कराया गया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″साथियों ने थाने के बाहर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की।div
divdiv
चेन के साथ वसूला नेग भी छीना
मधू का आरोप है कि हमलावरों ने चेन के साथ वसूला गया नेग भी छीन लिया। इस बीच साथी किन्नर भी आ गए। जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के मांग को लेकर नारेबाजी की।
आधे घंटे तक सड़क पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
मारपीट में मधु के घायल होने से आक्रोशित साथी किन्नरों ने हरदोई रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक हॉस्पिटल के बाहर और रोड पर हंगामा चलता रहा। वहीं कुछ साथी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रहीमाबाद थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी




