Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के काकोरी में एक मामूली विवाद ने बड़ी वारदात का रूप ले लिया। बेहटा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अंकित राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

February 21, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”परिजनों का प्रदर्शन। - Dainik Bhaskardiv

लखनऊ के काकोरी में एक मामूली विवाद ने बड़ी वारदात का रूप ले लिया। बेहटा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अंकित राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके पेट और सिर में एक-एक गोली लगी थी।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_1__container__”div
div
div

घटना तब हुई जब अंकित के बहनोई रामू अपने साथी कुनाल के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बेहटा चौराहे पर दुकान से सिगरेट खरीदने के दौरान कुनाल और अखिलेश यादव के बीच विवाद हो गया। अखिलेश ने कुनाल को थप्पड़ मार दिया। इसकी सूचना मिलते ही अंकित अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद अखिलेश के साथी सुमित कनौजिया, गोलू यादव और टाऊवा यादव भी वहां आ गए। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अंकित पर गोलियां चला दीं और फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने दोपहर में बेहटा चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने फिर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस की सख्ती के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी ने परिजनों से मिलकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीसीपी पश्चिम के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं और छह संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें