Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

खूब लूटा नेपाली कुम्भ यात्रियों को ट्रेवल एजेंसियों ने।

February 22, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा। महाकुंभ प्रारंभ के काल से ही रुपईडीहा बार्डर पर स्थित ट्रैवेल एजेंसियों ने मनमाना किराया वसूला। इन एजेंसियों में आपस में होड़ लगी थी। किसी भी सुरक्षा एजेंसी ने इस इर ध्यान ही नही दिया। ये लोग मनमाना किराया वसूलते रहे।

सनातन धर्मावलम्बी नेपाली पवित्र महाकुंभ में स्नान के लिए आतुर थे। इसी का बेजा फायदा उठाकर थाने व एसएसबी के सामने स्थित विभिन्न ट्रेवल एजेंसियों ने भारी धन उगाही की। रुपईडीहा के एक एजेंसी संचालक ने बताया कि सिर्फ दो ही एजेंसियां रजिस्टर्ड हैं। बाकायदा जीएसटी देते हैं।

यात्रियों के लिए पूरी सुविधा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा देवेंद्र पाठक ने भी कहा कि नेपाली तीर्थयात्री प्रयागराज का किराया ही नही जानते थे।

इसलिए जितना ये लोग समझाते थे। शीघ्र पहुंचने के लिए उतावले नेपाली तीर्थयात्री उतना ही दे देते थे। महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए उतावले भोलेभाले नेपालियों से इन एजेंसी संचालकों ने 15 से 20 हजार रुपयों की धन उगाही की।

पिछले दिनों नानपारा के सीओ प्रद्युम्न सिंह व तत्कालीन एसडीएम नानपारा अश्विनी पांडेय ने इन एजेंसियों की जांच की थी व चेतावनी दी थी कि ट्रेवल एजेंसी के मानक पूर्ण करें। तभी एजेंसी का संचालन करें। परंतु इनके कान पर जूं नही रेंगी। ऐन थाने व एसएसबी कैम्प के सामने बीते लगभग एक माह से ये लूट खसोट का गोरखधंधा आज भी जारी है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
21/2/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें