Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

काजीपुरा निवासी युवक स्मैक सहित नेपालगंज में गिरफ्तार।

February 26, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा। नेपाल से चरस, अफीम व गांजा तथा भारतीय क्षेत्र से स्मैक व नशीली दवाईयों की तस्करी आम है। भारतीय क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर एसएसबी व पुलिस कर्मी निगरानी करते हैं व मादकपदार्थ रोकने का दावा तो करते हैं, यदा कदा बरामदगी भी होती है।

परंतु बहराइच के काजीपुरा से चला युवक बाइक से इतनी भारी मात्रा में स्मैक कैसे ले गया यह अपने आप मे प्रश्नचिन्ह है। 7 सौ 22 ग्राम 63 मिलीग्राम स्मैक की बरामदगी अपने आप मे बहुत महत्वपूर्ण व चौकाने वाली है।

इस संबंध ने जानकारी देते हुए याम बहादुर मल्ल सूचनाधिकारी व प्रवक्ता एसपी कार्यालय बांके ने बताया कि सोमवार की शाम 4 बजे हमारी पुलिस के जवान गस्त कर रहे थे।

नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 15 पुराने ईट भट्ठे के पास भारतीय नम्बर की बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे रोककर उसकी जामा तलाशी ली। तलाशी के दौरान इसके पास उक्त स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचान बहराइच नगर के काजीपुरा निवासी अल्बक्स खां के रूप में हुई है।

हो सकता है युवक ने अपना नाम व ठिकाना गलत बताया हो। युवक को स्मैक सहित आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु नेपालगंज स्थित जिला पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।
अबतक की यह स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इससे सबक लेना होगा।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
26/2/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें