Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

रुपईडीहा। बाबा बर्फानी सेवा समिति नगर पंचायत रुपईडीहा में भगवान शिव की भव्य बारात निकालेगी।

By admin · February 26, 2025 · 1 min read

आज निकलेगी बाबा बर्फानी की भव्य बारात।


रुपईडीहा। बाबा बर्फानी सेवा समिति नगर पंचायत रुपईडीहा में भगवान शिव की भव्य बारात निकालेगी। इस संबंध में अध्यक्ष सुनील कुमार वाल्मीकि ने बताया कि पूरी नगर पंचायत को झंडे व बैनरों से सजा दिया गया है।

सिंघानिया परिसर स्थित शिव मंदिर से यह शोभायात्रा बुधवार की शाम 4 बजे निकलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 80 सिल्ली बर्फ से बर्फानी बाबा का शिवलिंग बनाया जाएगा।

जो फर्स सहित 10 फिट का होगा। हमारी रजिस्टर्ड समिति में उपाध्यक्ष रोहन वाल्मिकी, मंत्री किशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव चक्रवर्ती, सुमित जायसवाल, शिवम गुप्ता, अरविंद वाल्मिकी, कबीर जायसवाल व हर्षित गुप्ता सहित 40 युवा सदस्य हैं।

प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष रोहन वाल्मिकी ने बताया कि झारखंड व हरियाणा से 15 अघोरियों की टीम आ रही है। जो रोड शो करेगी यही नही सेंट्रल बैंक चौराहा व रामलीला चौराहे पर भव्य मंच पर भगवान शंकर की लीलाओं का प्रदर्शन होगा।

यह शिव बारात की शोभायात्रा सेंट्रल बैंक चौराहा, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, रामलीला चौराहा, बजाजा मार्केट, आजाद नगर व एनएच 927 से नई बस्ती स्थित पेट्रोल पंप से चकियारोड व हनुमान सरोवर के प्रांगण में पहुंचेगी। यहां पार्वती शिव का विवाह होगा। कोषाध्यक्ष राज चक्रवर्ती ने बताया कि राम चन्द्र जायसवाल बारातियों व भक्तों का स्वागत करेंगे। वे ही यहां भव्य भंडारे का भी आयोजन करवाएंगे।

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस आयोजन में डॉ अश्विनी वैश्य का विशेष सहयोग रहा।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
26/2/2025

और खबरें