Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

गोरखपुर में मां और 10 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने शनिवार रात 2 बजे घर में घुसकर वारदात की।

By admin · March 30, 2025 · 1 min read

गोरखपुर में मां और 10 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने शनिवार रात 2 बजे घर में घुसकर वारदात की। घटना के वक्त 18 साल की बड़ी बेटी भी साथ थी। खुद को कमरे में बंद कर उसने हमलावरों से बचाया। वारदात चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव की है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। हमलावरों ने मां पूनम निषाद और बेटी अनुष्का को बेरहमी से धारदार हथियार से काटा। महिला के गले समेत शरीर पर कई जख्म थे। पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बड़ी बेटी खुशबू के बयान के आधार पर गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या अफेयर और पैसों के लेनदेन को लेकर हुई।

पिछले महीने महिला ने गांव के एक युवक संजय पर रुपए हड़पने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

हत्या की चश्मदीद बड़ी बेटी खुशबू ने पूरी कहानी बताई।
हत्या की चश्मदीद बड़ी बेटी खुशबू ने पूरी कहानी बताई।

2 बेटियों के साथ रहती थी मां

पूनम के पति रवींद्र निषाद की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। पूनम दो बेटियों-खुशबू और अनुष्का के साथ गांव के बाहर बने घर में रहती थीं। उसका 20 साल का बेटा विशाल बाहर कहीं नौकरी करता है।

शनिवार रात पूनम, बेटी अनुष्का के साथ घर के अंदर बरामदे में सोई थी, जबकि खुशबू बगल के कमरे में सो रही थी। रात 2 बजे कुछ हमलावर घर में घुस आए। बेटी खुशबू ने पुलिस को बताया कि मां पर हमला हुआ तो वह चीख उठी।

मैंने कमरे से चिल्लाकर पूछा कि क्या हुआ? उसके बाद हमलावर मेरे कमरे का दरवाजा तोड़ने लगे। मैंने उनकी आवाज पहचान ली। वह गांव में ही रहने वाला संजय था। उसके पिता और कुछ अन्य लोगों की आवाज भी मैंने पहचान ली। संजय का पिता बोल रहा था कि बेटी को भी काटकर फेंक दो।

जब वो मेरे कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे तो मैंने अंदर से बोला कि पुलिस को फोन कर चुकी हूं। पुलिस की बात सुनकर संजय ने अपने पिता से कहा कि यहां से चलिए।

जब वह लोग चले गए तो मैं बाहर निकली। मां के कमरे में गई तो वहां दोनों खून से लथपथ थे। उन्होंने मेरी मां और बहन को बेरहमी से काटा। मां के गले, चेहरे पर वार किए। बहन के गले, हाथ को काट डाला था। वह जमीन पर पड़ी थी।

इसी रूम में मां और बेटी की हत्या हुई। पूरे कमरे में खून फैला हुआ है।
इसी रूम में मां और बेटी की हत्या हुई। पूरे कमरे में खून फैला हुआ है।

चिल्लाकर बाहर गई और पड़ोसियों को बताया

कमरे में मां और बहन को खून से लथपथ देखकर खुशबू दौड़ती हुई बाहर आई। पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी। फिर पुलिस को कॉल किया गया। वारदात सुनकर पूनम के ससुर रामजी भी मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे।

पुलिस और परिजन जब तक पहुंचे तब तक पूनम की मौत हो चुकी थी। जबकि बेटी अनुष्का घायल थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ससुर रामजी ने बताया- बिस्तर पर सोते समय दोनों की हत्या की गई।
ससुर रामजी ने बताया- बिस्तर पर सोते समय दोनों की हत्या की गई।

बड़ी बेटी को भी मार देते

ससुर रामजी ने बताया कि जब मैं घर पहुंचा तो कमरे में चारों तरफ खून फैला था। बिस्तर पर सोते समय दोनों की हत्या की गई है। पूरे बिस्तर पर खून लगा था। खुशबू ने दरवाजा बंद कर लिया। वरना हमलावर उसे भी मार देते।

उन्होंने कहा-बेटे की मौत के बाद बहू का गांव के एक युवक से अफेयर था। 4 महीने पहले पैसे के लेन-देन में उससे विवाद हो गया था। इसके बाद बहू ने उसकी पुलिस से कंप्लेंट की थी।

बेटे रवींद्र निषाद की मौत के बाद ससुर रामजी गांव के मकान में रहते थे। जबकि पूनम अपनी बेटियों के साथ अलग मकान में रहती थी। पूनम के दो देवर हैं, दोनों भी अलग-अलग मकान में गांव में ही रहते हैं।

कमरे के अंदर तखत पर महिला का शव मिला।
कमरे के अंदर तखत पर महिला का शव मिला।

पीछे के रास्ते घर में घुसे हमलावर

पुलिस ने बताया कि हमलावर पीछे के रास्ते से घर में घुसे थे। उन्होंने दोनों की हत्या की। फिर भाग गए। संजय नाम के जिस युवक का जिक्र बेटी ने किया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फोरेंसिक टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है। ताकि, यह पता चल सके कि कल उसने किस-किस से बात की थी।

और खबरें