Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नवरात्रि पर लखनऊ में विशेष पूजा-आराधना:चंद्रिका देवी मंदिर में उमड़ी भीड़; फूलों से सजा माई का दरबार, कालीबाड़ी देवी धाम में जलीं 108 ज्योति

By admin · March 30, 2025 · 1 min read

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत्सर 2082 और चैत्र नवरात्रि आज रविवार से शुरू हो गए हैं। प्रदेशभर में नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के माता शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही है। चंद्रिका देवी मंदिर में भोर में कलश पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

कालीबाड़ी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, अलीगंज हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु धाम समेत सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। महंतो ने बताया, नव वर्ष के राजा सूर्य हैं। मंत्री भी सूर्य ही हैं इसलिए जो लोग धर्म-कर्म करते हैं, उनको यह साल विशेष फलदायी होगा। गुड़ी पड़वा पर विधि-विधान से मां भगवती की आराधना करें। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना विशेष फल देती है।

शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन

  1. चंद्रिका देवी मंदिर- भोर में कलश पूजन, पूरे नवरात्रि दुर्गा सप्तशती पाठ। विशाल भंडारे का आयोजन।
  2. कालीबाड़ी मंदिर- बंगाली समाज के भव्य दुर्गा पूजन की शुरुआत। पारंपरिक अनुष्ठान होंगे।
  3. मनकामेश्वर मंदिर- अखंड रामायण पाठ। रात्रि में विशेष देवी जागरण।
  4. हनुमान सेतु मंदिर- मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा। भक्तों के लिए विशेष श्रृंगार दर्शन।
  5. अलीगंज हनुमान मंदिर- सप्तशती पाठ। महाआरती। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण।

नौ दिन भक्ति और उल्लास नौ दिन तक पूरे शहर में देवी गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। भक्तों की आस्था से शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय है।

 

लखनऊ के आशियाना इलाके के बंगला बाजार स्थित जय मां चन्द्रिका देवी मंदिर के पुजारी पंडित शंकर शरण मिश्र ने बताया की मंदिर का पट 12 बजे बंद कर दिया गया है। शाम 4 बजे दोबारा खुलेंगे।

रोजाना सुबह 6 बजे और शाम 7 बजे आरती होती है। शुक्रवार शाम को 8 बजे आरती की जाएगी। मेवे की खीर का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा।

ब्यूटी चक्रवर्ति लोकगीत पार्टी की ओर से गाए जा रहे भजन

चन्द्रिका देवी मंदिर में महिलाओं ने गाए गीत

बंगला बाजार स्थित मां चन्द्रिका देवी मंदिर में कलश लेकर पहुंचीं महिलाएं

लखनऊ के गोसाईंगंज में प्राचीन माता चतुर्भुजी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के व्यवस्थापक अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर बाद भीड़ कम होगी। शाम को भव्य आरती होगी। जिसमें काफी श्रद्धालु उपस्थित होंगे।

कालीबाड़ी देवी धाम में सुबह से भक्तों का तांता लगा है

स्टेशन रोड छितवापुर भुयनन देवी मंदिर में हो रही विधि-विधान से मां भगवती की आराधना

माता की पूजा करने परिवार के साथ पहुंच रहे शहर के लोग

तेलीबाग के गोपाल नगर दुर्गा मंदिर में महिलाओं की सुबह से भीड़ लगी है

कालीबाड़ी देवी धाम में कलश स्थापना, जलीं 108 ज्योति

नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के माता शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही

लखनऊ के चंद्रिका माता मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी है

झालरों और फूलों से सजा माता का दरवार

लखनऊ के चंद्रिका माता मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

और खबरें