Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के देवरिया में खून से लथपथ मिली युवती, लोग बोले-गैंगरेप हुआ:मेडिकल कॉलेज में फर्श पर तड़पती रही; कांग्रेस ने कहा- ये है सरकार के 8 साल

By admin · April 11, 2025 · 1 min read

देवरिया में एक युवती खून से लथपथ खेत में पड़ी मिली। कमर के नीचे कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आसपास खेतों में काम कर रही महिलाओं ने देखा तो उसे कपड़े पहनाए। उस वक्त युवती दर्द से तड़प रही थी। शरीर पर चोट के निशान थे।

महिलाओं ने गांव के पुरुषों को बुलाया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। एम्बुलेंस से युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे काफी देर तक इलाज नहीं मिला। युवती अस्पताल की फर्श पर तड़पती रही।

​​​​​लोगों ने युवती के साथ गैंगरेप की आशंका जताई है। शुक्रवार को इस घटना को लेकर यूपी कांग्रेस ने भी हमला बोला है। सोशल मीडिया पर लिखा- लचर लॉ एंड ऑर्डर के कारण हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और ना ही उनका इलाज हो पा रहा है। 8 साल में इससे बेहतर और क्या की यह सरकार?

युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। वह गेहूं के खेत में खून से लथपथ पड़ी थी।
युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। वह गेहूं के खेत में खून से लथपथ पड़ी थी।
यह फोटो मेडिकल कॉलेज का है। युवती फर्श पर पड़ी है।
यह फोटो मेडिकल कॉलेज का है। युवती फर्श पर पड़ी है।

लड़की की उम्र 22-25 साल, कोई परिजन सामने नहीं आया

यह मामला थाना कपरवार के खोरी-लक्ष्मीपुर गांव का है। गुरुवार को गेहूं के कटे खेत में युवती बेहोशी हालत में मिली थी। उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। युवती के पास पानी की खाली बोतल पड़ी थी। पास ही पगडंडी पर चप्पलें थीं। कुछ दूरी पर देसी शराब के दो खाली पैकेट पड़े थे।

खेत में जिस जगह वह तड़प रही थी, वहां खून बिखरा था। कुछ दूरी पर कपड़े बिखरे पड़े थे। ग्रामीणों का कहना है कि देखने में युवती ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली मजदूर लग रही थी। वह कुछ बोलने की हालत में नहीं थी।

खेत की पगडंडी पर युवती की चप्पल मिली है।
खेत की पगडंडी पर युवती की चप्पल मिली है।

मेडिकल कॉलेज में नहीं मिला इलाज, फर्श पर आधे घंटे तड़पती रही

ग्रामीणों ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया था। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, वहां भी उसे इलाज नहीं मिला।

शुक्रवार को युवती का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह इलाज के लिए अस्पताल की फर्श पर तड़प रही है। युवती एक बेड के नीचे फर्श पर बेसुध पड़ी है। लेकिन कोई मेडिकल कॉलेज कर्मी उस पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में युवती लगभग आधे घंटे तक तड़पती रही। बाद में उसे बेड पर लिटाया गया।

यह मेडिकल कॉलेज का फोटो है। इसी वार्ड में युवती तड़प रही थी।
यह मेडिकल कॉलेज का फोटो है। इसी वार्ड में युवती तड़प रही थी।

युवती के साथ गैंगरेप की आशंका

लोगों का कहना था कि यह युवती दो दिनों से देखी जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में बाइक से कुछ लोग खेत की ओर जाते देखे गए थे। उनके साथ महिला भी थी। इसके बाद अब इस हालत में मिली है। इसका कोई परिजन सामने नहीं आया है। लोगों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ गैंगरेप किया गया है।

एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया- युवती को पहले सीएचसी लाया गया था। इसके बाद हालत गंभीर होने पर युवती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों द्बारा इलाज किया जा रहा है। उसके साथ क्या हुआ है, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीएमओ ने नहीं दिया कोई जवाब

प्रभारी सीएमओ अनिल कुमार गुप्ता से युवती के इलाज के बारे में जानकारी करने के लिए उन्हें 2-3 बार फोन किया गया। लेकिन, फोन नहीं उठाया है। पुराने सीएमओ का हाल ही में ट्रांसफर हुआ है। नए सीएमओ ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।

युवती के चेहरे पर भी चोट के कई निशान हैं।
युवती के चेहरे पर भी चोट के कई निशान हैं।

कांग्रेस ने कहा- ये है यूपी सरकार के 8 साल का काम

और खबरें