Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ मैं आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त से जान मॉल की सुरक्षा हेतु दिया ज्ञापन

April 11, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ महानगर में सर्राफा व्यापारियो की जान एवं माल की सुरक्षा एवं गत सप्ताह थाना इंद्रानगर के अमराई गाँव में मां शारदा ज्वेलर्स तथा थाना निगोहा- मुख्य प्रयागराज मार्ग में न्यू लक्का ज्वेलर्स में घटी असफल घटनाओं के दोषियों की गिरफ़्तारी के सम्बंध में पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर

सुरक्षा की मांग की आदर्श व्यापारी एसोसिएशन व्यापारियो की सुरक्षा एवं स्वाभिमान के लिए सतत प्रयासरत है, इस सबंध में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस आयुक्त लखनऊ श्रीमान अमरेंद्र सिंह सेंगर जी से उनके कार्यालय में मिला उनको सर्राफा व्यापारीयों की समस्याओ से अवगत कराया गया।

महानगर के प्रमुख बाज़ारों में पुलिस गस्त, पेट्रोलिंग बिल्कुल भी न होने की बात सभी पदाधिकारीयों द्वारा एक आवाज़ में रखी गई एवं आगामी माह शादी सहालग की शुरुआत होने जा रही है उसके लिए बाजारो में पुलिस गस्त की बढ़ोतरी लाने के लिए कहा गया। जिससे सर्राफा व्यापारी सुरक्षित रह सके।

इसके अलावा डी सी पी स्तर के अधिकारी के साथ सर्राफा व्यापारियो की बैठक प्रत्येक माह आयोजित किया जाए जिससे सर्राफा व्यापारियो की दुकानों के आस पास गस्त एवं पुलिस पिकेट का समुचित इंतज़ाम हो सके ।

भविष्य में सर्राफा व्यापारियो की सुरक्षा के लिए सभी समुचित प्रबंध करने के लिए आग्रह किया गया।
इस अवसर पर गत सप्ताह इंद्रा नगर थाना के अंतर्गत
मां शारदा ज्वेलर्स एवं निगोहा थाना के अंतर्गत न्यू लक्का ज्वेलर्स में दीवार तोड़कर घटी असफल घटनाओं के अपराधियों को पकड़ने की मांग की गई जिससे भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।

ज्ञापन देने में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी कृष्ण कुमार सोनी मोहित सोनी निशांत दुबे साथ ही शंकर सोनी थे ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें