Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में पुलिस कर रही फर्जी चालान:कैमरों की क्वालिटी खराब, नियम कोई और तोड़ रहा, भुगत रहा दूसरा ?

April 11, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर होने वाले ऑनलाइन चालान में गड़बड़ी हो रही है। नियम कोई और तोड़ रहा है और चालान किसी दूसरे का कट रहा है। खराब क्वालिटी के कैमरों की वजह से ऐसा हो रहा है। कई लोगों का ऐसा चालान कटा है, जिसमें गाड़ी का नंबर तो उनका है, लेकिन तस्वीर में नजर आने वाली गाड़ी और व्यक्ति दूसरा है। इससे ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div class=”f3e032cb “चालान की कॉपी में नंबर स्प्लेंडर का है और फोटो में होंडा शाइन गाड़ी है।div
div class=”f46ba790″चालान की कॉपी में नंबर स्प्लेंडर का है और फोटो में होंडा शाइन गाड़ी है।div
divdiv

स्प्लेंडर का नंबर, फोटो में होंडा शाइन

बालागंज निवासी नितिन अवस्थी की स्प्लेंडर बाइक का नंबर UP32PC 4723 है। हाल ही में उनके पास 1,000 रुपए का चालान पहुंचा, जिसमें लिखा था कि वह बिना हेलमेट गाड़ी चला रहे थे। नितिन चालान भरने ही वाले थे, लेकिन जब उन्होंने फोटो देखी तो चौंक गए। तस्वीर में जो गाड़ी नजर आ रही थी वह होंडा शाइन थी और उस पर सवार व्यक्ति भी कोई और था। नितिन का कहना है कि वह हमेशा हेलमेट पहनते हैं और यह चालान पूरी तरह गलत है।

div class=”f3e032cb “बाइक का नंबर लेकिन चालान में फोटो स्कूटी का।div
div class=”f46ba790″बाइक का नंबर लेकिन चालान में फोटो स्कूटी का।div
divdiv

बाइक का नंबर चालान में स्कूटी और अपाचे

इसी तरह का मामला शिवम शुक्ला के साथ हुआ। उनके पास पैशन प्रो बाइक नंबर UP32JY 1311 है। उन्हें एक नहीं दो चालान मिले। पहले चालान में अपाचे बाइक नजर आई और दूसरे में पीली स्कूटी। दोनों चालान में सिर्फ नंबर प्लेट समान थी। शिवम ने कहा – यह देख कर वह हैरान रह गए कि उनकी गाड़ी घर पर खड़ी है। किसी और की गाड़ी का चालान उनके नाम कट रहा है।

div class=”f3e032cb “डीसीपी लखनऊ प्रबल प्रताप सिंह।div
div class=”f46ba790″डीसीपी लखनऊ प्रबल प्रताप सिंह।div
divdiv

डीसीपी ट्रैफिक बोले – शिकायत आने पर जांच करेंगे

लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कई बार कैमरे की क्वालिटी या धुंधली तस्वीरों की वजह से ऐसी गलतियां हो जाती हैं। कोई शिकायत लेकर आता है, तो जांच के बाद चालान खत्म कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी माना कि कुछ मामलों में नंबर प्लेट की धोखाधड़ी करने वाले जालसाज भी पकड़े गए हैं, जो किसी और की गाड़ी का नंबर अपनी गाड़ी पर लगाकर घूमते हैं। वह जब ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं, तो चालान असली मालिक के पास पहुंचता है।

div class=”f3e032cb “बालागंज निवासी नितिन अवस्थी।div
div class=”f46ba790″बालागंज निवासी नितिन अवस्थी।div
divdiv

नियम का पालन करने वाले भर रहे चालान, दोषी अब भी बाहर

लोगों ने कहा – कई लोग बिना जांचे चालान भर देते हैं, जबकि कुछ सतर्क लोग पुलिस से शिकायत कर रहे हैं। सवाल यह है कि अगर गलती कैमरे की है तो जिम्मेदार कौन? और अगर शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लोग घूम रहे हैं तो उनकी गिरफ्तारी कब होगी? ऐसे में वाहन मालिकों को सतर्क रहना होगा। जब उनके पास चालान की कॉपी पहुंचे, तो उसकी सही से जांच कर लें। यदि खुद नियम तोड़े हों, चालान भरें। दूसरे की गलती है, तो ट्रैफिक पुलिस से शिकायत करके उसे खत्म कराएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें