Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में पेट्रोल वह डीजल चोरी मामले में चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित:लखनऊ में लापरवाही पर डीसीपी ने नादरगंज चौकी पर कार्रवाई की

May 6, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में डीजल चोरी के एक मामले में डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने मंगलवार को नादरगंज चौकी इंचार्ज आशीष कुमार सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए अन्य पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, सतेंद्र सिंह, रघुबीर सिंह, अंकित कुमार और आरक्षी ललित कुमार सिंह शामिल हैं।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

यह कार्रवाई रविवार रात की एक छापेमारी के बाद की गई। टीएस मिश्रा अस्पताल के पास जंगल में पुलिस, आबकारी और खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम ने टैंकर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था।

क्षेत्र में डीजल चोरी की जानकारी नहीं थी

इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सरोजनी नगर के अनौरा निवासी अजय यादव और ओमप्रकाश यादव, आजाद नगर निवासी मिराजुद्दीन, सरोजनी नगर के जगदीप प्रजापति और अनौरा के अरुण कुमार शामिल हैं। आजमगढ़ निवासी सोनू बिंद और एक अन्य अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं। दो पुलिस टीमें फरार आरोपियों की तलाश में छापा मार रही हैं।

डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में डीजल चोरी की गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन चौकी इंचार्ज को इसकी जानकारी नहीं थी। कार्य में शिथिलता और लापरवाही के कारण यह कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण की जांच एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रुणवाल को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में बिक रहा मिलावटी पेट्रोल-डीजल, 65 रुपए लीटर कीमत, सॉल्वेंट की मिलावट कर चल रहा था गोरखधंधा

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में सॉल्वेंट (पेंट फैक्ट्री में प्रयोग होने वाला केमिकल) मिलाकर बेचा जा रहा है। तेल तस्कर डिपो के टैंकर चालक की मदद से सील तोड़कर मशीन और पाइप की मदद से पेट्रोल और डीजल चोरी करते थे। किसी को शक न हो इसलिए उतनी मात्रा में सॉल्वेंट मिलाकर टैंकर को रवाना कर देते थे। चोरी के तेल में भी सॉल्वेंट मिलाकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेचते थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें