Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

By admin · May 7, 2025 · 1 min read

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

सोमवार को चेन लूट की घटना के बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोमती नगर इलाके में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई।
गोमती नगर इलाके में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई।
गोमती नगर इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
गोमती नगर इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
गोमती नगर इलाके में मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस।
गोमती नगर इलाके में मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस।

विराम खंड में लूट की थी

विराम खंड गोमतीनगर निवासी अवनीश कटियार पुत्र वीरेन्द्र कटियार मंगलवार रात करीब 8.30 बजे अपने घर से सामान लेने के लिए हुसड़िया चौराहे तक पैदल गए थे।

इंडियन पेट्रोल पम्प के पीछे वाली गली में विराम खण्ड में पीछे से एक सफेद कलर की बिना नंबर की अपाचे बाइक पर 2 अज्ञात व्यक्ति आए और झपट्टामार कर गले की चैन लेकर फरार हो गए थे।

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पुलिस सीसीटीवी सर्विलेंस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार रात आरोपियों के शहर सिटी के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान इटौंजा निवासी सुशील उर्फ अनिल उर्फ बाबा और सीतापुर निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर लूट बलवा जैसे कई गंभीर मामलों में दर्जन पर मुकदमे दर्ज हैं।

और खबरें