Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

भाजपा नेता के साथ नेपाली युवती बरामद। 5 लाख भारतीय रुपये भी सीज।

By admin · May 30, 2025 · 1 min read

रुपईडीहा। गुरुवार की अपराह्न रुपईडीहा से सटे नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 16 जैसपुर मे रुपईडीहा से नेपालगंज जाते समय लखनऊ निवासी 40 वर्षीय युवक के साथ एक नेपाली युवती को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता दीपक पातली ने बताया कि लखनऊ निवासी 40 वर्षीय नीरज चौरसिया गाड़ी नम्बर यूपी 32 एल वी 6389 सुजुकी को रोककर हमारे जवानों ने तलाशी ली तो इसमें नेपाली जिला दांग की पुरन्धारा गांव सभा वार्ड नं 1 निवासिनी 26 वर्षीया साईना नेपाली भी सवार थी। गाड़ी की तलाशी के दौरान 5 सौ रुपयों के 6 सौ नोट, 2 सौ रुपयों के 1 हजार नोट कुल 5 लाख रुपये भी गाड़ी में मिले हैं। जबकि नेपाल सरकार ने भारतीय 1 सौ रुपयों से अधिक की मुद्रा पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। गाड़ी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लिखा है। स्थान का नाम नही लिखा है।

रुपईडीहा से नेपाली युवती का नेपाल जाना अपने आप में संदेह के घेरे में है। इसका मतलब लड़की लखनऊ से ही साथ में आई थी। नीरज चौरसिया, साईना नेपाली, 5 लाख रुपये व वाहन को आगे की कार्यवाही हेतु नेपाल राजस्व अनुसंधान कार्यालय कोहलपुर मे अग्रिम जांच के लिए भेज दिया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से डीएसपी पातली ने यह जानकारी दी। उन्होंने फोटो भी शेयर की है।

भारत नेपाल के बीच सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व का नारा देने वाली एसएसबी आम भारत नेपाल के यात्रियों की जामा तलाशी लेकर व आईडी देखकर घंटों लाइन में धूप में खड़े लोगो को आने जाने दे रही है। वाहनों में डॉग स्क्वायड को भेज कर सघन तलाशी लेकर वाहनों को आने जाने देती है।

चैनलों पर बड़े बड़े दावा करने वाली एसएसबी की सघन जांच की बीच से ये लखनऊ का वाहन भारतीय मुद्रा को लेकर कैसे चला गया यह अपने आप में यक्ष प्रश्न है। और तो और गुरुवार की शाम 2 बजे से भारतीय क्षेत्र से 10, 15 किलो धान के बीज ले जाने वाले बांके व बर्दिया की थारू समुदाय के छोटे किसानों की महिलाओं को धूप में खड़ा रखा। जब लोगो ने इन पीड़ितों की समस्याओं के बारे में रुपईडीहा बीओपी पर तैनात असिस्टेंट कमांडेंट सुनील कुमार शांति व इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि सीड एलाउड नही है। कस्बे के दुकानदारों ने इसपर कहा कि हम लोग जीएसटी अदा कर बीज लाते हैं। इससे हमारी बिक्री तो होती ही है। नेपाल में हमारे माल की खपत भी हो रही है। 4, 5 घंटे बाद भूखी प्यासी इन थारू महिलाओं को नेपाल जाने दिया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
30/5/2025

और खबरें