div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div
शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सोमवार सुबह 7.30 बजे का जानकीपुरम का है। मां का कहना है कि एक बेटा मारपीट में खोया। दूसरा जेल चला जाएगा तो, हमारा क्या होगा।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मृतक की मां निर्मला देवी घर में हैं। इसी कमरे में दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ।div
divdiv
डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया- जानकीपुरम के सेक्टर-6 निवासी अमित मिश्रा (35) ने शराब के नशे में छोटे भाई रवि मिश्रा (20) की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को उनकी मां ने सूचना दी थी।
मां बोलीं- छोटा बेटा नशे के पैसे के लिए कुछ भी करता था
मां निर्मला ने बताया, रवि की नशेबाजी से पूरा परिवार परेशान था। नशे के पैसे के लिए वह कुछ भी करता था। दबाव बनाने के लिए घर में तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर देता। रविवार रात को उसने मोबाइल तोड़ दिया। घर के बिजली के कनेक्शन का केबल तक तोड़ डाला।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″घर के बाहर मां बैठी हुई हैं। जो कोई आता है, उसे अंदर ले जाकर स्पॉट दिखाती हैं कि हत्या नहीं की गई।div
divdiv
छोटे बेटे ने घर से गैस सिलेंडर फेंक दिया था
मां ने कहा- छोटा बेटा जब भी घर आता तो नशे में आता और छोटी-छोटी बात पर विवाद करता। खाना पसंद न आने पर हंगामा करता। पिछले दिनों गैस सिलेंडर छत से फेंक दिया। नीचे कोई होता तो बड़ा हादसा हो जाता। उसकी इन्हीं हरकतों के चलते पड़ोसी और नात-रिश्तेदार तक दूरी बनाए थे। कई बार दुकानों पर पति और बड़े बेटों ने काम दिलाया, लेकिन वह कहीं नहीं टिका।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
जिसको पुलिस ने पकड़ा, वो घर चलाने में मदद करता
मां निर्मला कहती हैं कि छोटे की नशेबाजी के विरोध में यह दुर्घटना हुई है। हत्यारोपी बेटा अमित उर्फ बाला घर पर ज्यादा नहीं रहता है। वह मड़ियांव स्थित पप्पू रेडीमेड की दुकान पर सेल्समैन है। वहीं रहता है। कल रात को ही बेटी के आने पर घर आया था।
वह पांच साल पहले पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से टूटा हुआ है, लेकिन घर की जिम्मेदारी नहीं छोड़ी। नौकरी करके घर चलाने में मदद करता है। लोग इसको हत्यारा कह रहे हैं, जबकि यह हादसा मारपीट में हुआ है। मेरे बेटे को बचा लो, कब तक छूटेगा..बता दो।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
सिर बेड से टकराने के बाद यह नौबत आई
मृतक की बहन नेहा तिवारी ने बताया, दोनों भाइयों के बीच सुबह हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच रवि का सिर बेड से टकरा गया। सिर से खून निकलने लगा। उसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अमित ने छोटे भाई रवि का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के वक्त घर में मां (निर्मला) थीं। पिताजी और मझला भाई राहुल छत पर थे। नीचे लड़ाई सुनकर सब दौड़कर उतरे। उनके नीचे आने तक रवि की मौत हो चुकी थी, उसका शव पड़ा था।




