Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में युवती से छेड़छाड़:दवा लेकर घर लौट रही थी, रास्ते में शोहदे ने रोका, FIR

By admin · June 14, 2025 · 1 min read

मदेयगंज पुलिस आरोपियों का ब्यौरा जुटा रही है। - Dainik Bhaskar
मदेयगंज पुलिस आरोपियों का ब्यौरा जुटा रही है।

लखनऊ के मदेयगंज इलाके में एक युवती को रास्ते में रोक कर शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के वक्त युवती डॉक्टर के क्लिनिक जा रही थी। पुलिस पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शिकायत पर घर वालों ने गालीगलौज की

मदेयगंज खदरा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात बेटी दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी फहीम ने बेटी को बीच रास्ते रोक लिया। बेटी के विरोध पर अश्लीलता शुरू कर दी। घर पर शिकायत करने की बात कहने पर धमकी दी। बेटी ने घर लौट कर आपबीती बताई।

इस पर फहीम की शिकायत करने उसके घर गए। जहां आरोपी फहीम के पिता शमीम खान ने बेटे को डाटने के जगह हम लोगों को धमकी देने लगा। मदेयगंज इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर फहीम और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें